dharma sangrah
✕

विश्व कप में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2015 (19:37 IST)
वर्ल्ड कप क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2015 के पूल ए के मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 275 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। 

ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 417 रन बनाए और मैच 275 रनों के अंतर से जीत लिया। पिछला रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत और दक्षिण अफ्रीका के नाम था। भारत ने वर्ल्ड कप 2007 में बरमूडा के खिलाफ 413 रन बनाए थे और 257 रनों के अंतर से मैच जीता था। वर्ल्ड कप 2015 में इतने ही अंतर से दक्षिण अफ्रीका ने भी वेस्टइंडीज़ को हराया था। 




ऑस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान पर 275 रनों की जीत विश्व कप क्रिकेट में रनों के हिसाब से अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका और भारत के नाम था जिन्होंने विश्व कप में जीत 257 रनों से दर्ज की थी।  

भारत ने यह रिकॉर्ड वर्ल्ड कप 2007 में बरमूड़ा के खिलाफ बनाया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने यह कारनामा मौजूदा वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ किया।  

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)