Daily Horoscope
✕

दो देशों के लिए खेलने वाले क्रिकेटर

Updated: शनिवार, 31 जनवरी 2015 (17:07 IST)
विश्व क्रिकेट में दो देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले अब तक कई  क्रिकेटर हुए हैं। इन क्रिकेटरों में केपलर वेसल्स का नाम भी आता है। वेसल्स ने 1983 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत की।

 वेसल्स ने 1991 में दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलना शुरू किया। क्लिंटन लेंबर्ट ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत 1990 में वेस्टइंडीज की टीम से की थी। 2004 में उन्होंने यूएसए की ओर से खेलना शुरू किया।

वेस्टइंडीज की ओर से अपने क्रिकेट करियर का आगाज करने वाले एंडरसन कमिंस 2007 के विश्वकप में कनाडा की ओर से खेलते हुए नजर आए। 1997 में इंग्लैंड की ओर से अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत करने वाले डगी ब्राउन ने 2006-07 के दौरान स्कॉटलैंड के लिए खेले। 
 
एड जोयसे ने 2006-07 में इंग्लैंड की ओर से अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया था लेकिन उन्हें वहां कोई ज्यादा सफलता नहीं मिली और 2011 में आयरलैंड की ओर से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया।

इंग्लैंड टीम के वर्तमान कप्तान इयोन मॉर्गन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत आयरलैंड की ओर से की थी। 2006 में 
 
आयरलैंड की ओर से पर्दापण करने वाले इयोन मॉर्गन विश्वकप 2007 में आयरलैंड की ओर से खेलते नजर आए। बाद में मॉर्गन ने 2009 में इंग्लैंड की ओर से खेलना शुरू किया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बॉयड रैंकिन ने 2007 में क्रिकेट में पर्दापण आयरलैंड की ओर से किया था। 2013 में रैंकिन ने 
इंग्लैंड की ओर से खेलना शुरू किया।

ल्यूक रोंची इस तालिका में अंतिम क्रिकेटर हैं जिन्होंने दो देशों के लिए क्रिकेट खेली। ल्यूक रोंची ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से क्रिकेट पर्दापण किया था। 2013 से उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से खेलना शुरू किया।               
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)