dharma sangrah
✕

धोनी की आंखों में आंसू

Updated: शनिवार, 28 मार्च 2015 (16:52 IST)
वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त मिली। वर्ल्ड कप की हार के बाद ‍देशभर क्रिकेट प्रेमियों में निराशा छा गई। वर्ल्ड कप में इस हार के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेन्द्र सिंह धोनी बड़े सहज अंदाज में दिखाई दिए।

कैप्टन कूल ने पत्रकारों के ‍हर सवाल का उत्तर बड़ी सहजता से दिया, लेकिन उनकी एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें धोनी की आंखों में आंसू दिखाई दे रहे हैं। हार के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की हार पर खूब कमेंट किए, लेकिन एक वर्ग ऐसा था जिसने धोनी को एक मजबूत कप्तान बताया।

वैसे तो धोनी को बड़ा धीर-गंभीर माना जाता है। मैच के दौरान कैसी भी परिस्थिति हो, धोनी का एक अंदाज रहता है, लेकिन इस तस्वीर को देखकर लगता है कि कहीं न कहीं धोनी को भी हार का दु:ख हुआ। कैमरों के सामने भले ही माही सहज नजर आए लेकिन वे अपने आंसुओं को छुपा नहीं सके। भारत की हार के बाद सोशल मीडिया पर धोनी की यह तस्वीर खूब शेयर की जा रही है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई