World cup cricket, World cup 2015, New video, Bangladesh Dragon
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 मार्च 2015 (18:55 IST)
बांग्लादेश ने की टीम इंडिया को दैत्य से डराने की कोशिश (वीडियो)
इंडिया का क्वार्टरफाइनल में मुकाबला बांग्लादेश से होने जा रहा है। क्वार्टरफाइनल से पहले मौका-मौका जैसा ही एक और एड वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में भारतीय झंडे के साथ एक अंतरिक्ष यात्री को एक हरे रंग के दैत्य (बांग्लादेश के प्रतीक के तौर पर दिखाया गया है। ) से डरते हुए दिखाया गया है।
इस वीडियो में एक विशालकाय हरे रंग का दैत्य प्रकट होता है जो चंद्रमा पर अलग-अलग देशों का झंडा लगाने गए अंतरिक्ष यात्रियों के बीच तबाही मचा देता है। इस बीच एक पत्थर के पीछे एक अंतरिक्ष यात्री को भारतीय झंडे के साथ डर से कांपते हुए दिखाया गया है। मौका-मौका के बाद आया यह नया एड लोगों को खूब पसंद आ रहा है।