dharma sangrah
✕

अमीरात के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2015 (16:08 IST)
वेलिंगटन। अब तक उतार-चढ़ाव वाले दौर से गुजरने वाला दक्षिण अफ्रीका आईसीसी क्रिकेट विश्व  कप में मंगलवार को यहां पूल बी के अपने आखिरी लीग मैच में कमजोर संयुक्त अरब अमीरात  (यूएई) के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके नॉकआउट चरण से पहले अपने अभियान को पटरी पर लाने  की कोशिश करेगा।
पिछले मैच में पाकिस्तान से पराजित होने वाली एबी डिविलियर्स की अगुवाई वाली टीम को टूर्नामेंट  में अभी तक मिश्रित सफलता मिली है और वह पूल बी में भारत के बाद दूसरे स्थान पर काबिज है।  डिविलियर्स हालांकि अपनी टीम को कम करके आंकने के लिए तैयार नहीं हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान से हारने के बावजूद उनकी टीम अब भी सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने  कहा कि मैं अभी आश्वस्त हूं। मेरा मानना है कि हमारी टीम टूर्नामेंट में शत-प्रतिशत सर्वश्रेष्ठ टीम  है।
 
उन्होंने कहा कि लीग चरण में उन 2 हार से हम थोड़ा आहत हुए लेकिन वह अब बीती बात है। हम  जानते हैं कि हम विश्व कप जीतने से केवल कुछ मैच दूर हैं। जब भी कोई चोटी की टीम किसी  कमजोर टीम से भिड़ती है तो अपने उन खिलाड़ियों को आजमाती है जिन्हें अब तक खेलने का मौका  नहीं मिला लेकिन डिविलियर्स अपने अंतिम एकादश में किसी तरह का बदलाव करने के मूड में नहीं  हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह मुश्किल है। आप अपने सर्वश्रेष्ठ एकादश के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना  चाहते। दक्षिण अफ्रीका को यदि पूल बी में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखना है तो उसे यूएई को  हर हाल में हराना होगा। ऐसे में क्वार्टर फाइनल में उसका सामना श्रीलंका से हो सकता है। (भाषा) 
 
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई