dharma sangrah
✕

वेलडन क्लार्क, शानदार विदाई

Updated: रविवार, 29 मार्च 2015 (16:22 IST)
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने वर्ल्ड कप फाइनल में अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाने के साथ ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। क्लार्क एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, ‍जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आते ही पूरी दुनिया में छा गए।



क्लार्क ने दुनिया के हर मैदान में रन बनाए और हर तरह के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ बड़ी पारियां खेलीं। क्लार्क में वनडे क्रिकेट में आगे भी खेल सकते थे, लेकिन लगातार चोटिल रहने के कारण वे वनडे में अपने प्रदर्शन को एक जैसा नहीं रख पाए।

245 वनडे मैच में 44.58 की औसत से 7,981 रन बनाने के बाद अगर कोई यह कहे कि क्लार्क वनडे प्लेयर नहीं थे तो यह सही नहीं होगा। क्लार्क वनडे क्रिकेट के एक बड़े खिलाड़ी रहे और उन्होंने परिस्थितियों के अनुसार अपना खेल खेला। ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप जीतकर क्लार्क ने अपनी विदाई को यादगार बना लिया। वेलडन क्लार्क।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई