• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World cup cricket, Diviliers includes in top 10 cricketer of world cup
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 मार्च 2015 (14:47 IST)

डिविलियर्स विश्व कप के शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल

World cup cricket
वेलिंगटन। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स गुरुवार को विश्व कप में सर्वाधिक  रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसी एक विश्व  कप में सर्वाधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड भी बनाया।
डिविलियर्स ने यूएई के खिलाफ 99 रन बनाए जिससे विश्व कप में उनकी कुल रनसंख्या 1142 पर  पहुंच गई है। इससे वे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 7वें नंबर पर पहुंच गए।
 
भारतीय स्टार सचिन तेंदुलकर (2,278 रन) शीर्ष पर काबिज हैं। अपनी पारी के दौरान डिविलियर्स  ने 4 छक्के लगाए। इससे वर्तमान विश्व कप में उनके कुल छक्कों की संख्या 20 हो गई है। उन्होंने  ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2007 में 18 छक्के लगाए थे।
 
डिविलियर्स विश्व कप में ओवरऑल 36 छक्के जड़ चुके हैं, जो कि रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया के रिकी  पोंटिंग (31 छक्के) दूसरे और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (29 छक्के) तीसरे नंबर पर हैं। डिविलियर्स  99 रन पर आउट हो गए। वे विश्व कप में तीसरे बल्लेबाज हैं, जो केवल 1 रन से शतक से चूक  गए थे।
 
ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 2003 में श्रीलंका के खिलाफ और दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी  2011 में आयरलैंड के खिलाफ 99 रन पर आउट हो गए थे। (भाषा)