Daily Horoscope
✕

दक्षिण अफ्रीकी टीम के चयन में दखल के आरोप बकवास : लोर्गट

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2015 (13:03 IST)
जोहानिसबर्ग। न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम के चयन में दखल की रपटों को सरासर बकवास करार देते हुए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गट ने कहा कि अंतिम एकादश का ऐलान होने के बाद देर रात कोई निर्देश नहीं दिए गए थे।
अफ्रीकी दैनिक ‘बील्ड’ में छपी रपटों पर जवाब देते हुए लोर्गट ने कहा कि यह सरासर गलत है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के कोच रसेल डोमिंगो को रात एक बजे यह निर्देश दिए कि टीम में एक और अश्वेत खिलाड़ी को शामिल किया जाए।
 
ऐसी अटकलें हैं कि सेमीफाइनल के लिए टीम में काइल एबोट की जगह अश्वेत खिलाड़ी वेर्नोन फिलैंडर को शामिल किया गया था। लोर्गट ने कहा कि यह सरासर बकवास है और ये बेबुनियाद आरोप हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कोच को कोई एसएमएस, वाट्सएप या बीबीएम नहीं भेजा।

मैं ऐसा क्यों करूंगा जबकि मुझे पता था कि टीम तय हो चुकी है और इसका ऐलान हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी मीडिया नीति है कि हम गलत मीडिया रपटों पर जवाब नहीं देते लेकिन इस मामले में दक्षिण अफ्रीका, सीएसए और खिलाड़ियों की छवि खराब हो रही है लिहाजा मेरा बोलना जरूरी था।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)