Hanuman Chalisa
✕

ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण अब अन्य से बेहतर नहीं : स्टीव वॉ

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2015 (18:23 IST)
जोहानिसबर्ग। पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान स्टीव वॉ के अनुसार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का गेंदबाजी आक्रमण अब बाकी टीमों से बेहतर नहीं रहा।


दक्षिण अफ्रीका की क्वार्टर फाइनल में श्रीलंका पर 9 विकेट से जीत के बारे में वॉ ने कहा कि उसने बाकी टीमों को साफ संदेश दे दिया है कि वे खिताब जीतने के लिए बेताब हैं।

वॉ ने दैनिक बील्ड से कहा कि दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन से मैं प्रभावित हूं। उन्होंने शानदार खेल दिखाया और उनकी गेंदबाजी प्रभावशाली थी। टीम पर बड़े मैचों में खराब प्रदर्शन का बहुत अधिक दबाव था लेकिन वे इससे अच्छी तरह से निबटे और माइक होर्न का असर साफ दिखता है।

उत्तरी ध्रुव की धुप अंधेरे में पैदल यात्रा करने वाले होर्न ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को सिखाया कि दबाव और डर से कैसे निबटना चाहिए। वॉ ने दक्षिण अफ्रीका का गेंदबाजी आक्रमण टूर्नामेंट में बाकी सभी से सर्वश्रेष्ठ है।

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण अब बाकी टीमों से बेहतर नहीं रहा। न्यूजीलैंड के पास भी मजबूत आक्रमण है और बुधवार के मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका भी इस श्रेणी में शामिल हो गया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई