Daily Horoscope
✕

वानखेड़े में मीडिया के जाने पर पाबंदी

Written By भाषा
Updated: रविवार, 20 फ़रवरी 2011 (11:02 IST)
WD
विश्वकप के खिताबी मुकाबले के मेजबान वानखेड़े स्टेडियम को फायर क्लीयरेंस नहीं मिलने की रिपोर्ट का खुलासा होने के बाद स्टेडियम को पूरी तरह किले में तब्दील कर दिया गया है और मीडिया समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति को इसमें प्रवेश करने की इजाजत नहीं है।

स्टेडियम में तैनात सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि उन्हें सख्त निर्देश दिया गया है कि मीडियाकर्मियों को स्टेडियम के आसपास नहीं फटकने दिया जाए। एक सुरक्षाकर्मी ने कहा कि हम गहरे तनाव में हैं। हर दिन कुछ न कुछ हो रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कार्यालय भी वानखेड़े स्टेडियम परिसर में स्थित है। शहर के अग्निशमन विभाग के प्रमुख उदय तत्कारे ने स्टेडियम का दौरा करने के बाद फायर सेफ्टी के मामले में कई कमियों को उजागर किया था और स्टेडियम को क्लीयरेंस नहीं मिली थी।

तत्कारे ने कहा था कि हम जल्द ही एमसीए को पत्र लिखेंगे कि वह स्टेडियम में अग्निशमन सुरक्षा के नियमों को लागू करे। एक बार जब यह हो जाएगा तब हम फिर स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे।

आईसीसी ने हाल ही में वानखेड़े और कोलकाता के ईडन गार्डन को उसके शेष तीन मैचों के आयोजन के लिए हरी झंडी दिखाई थी। ईडन गार् डन् स से भारत और इंग्लैंड का 27 फरवरी का मैच छीनकर बेंगलुरु को दे दिया गया था। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई