Hanuman Chalisa
✕

मैच देखने भारत आएँगे पाक प्रधानमंत्री

Written By भाषा
Updated: रविवार, 27 मार्च 2011 (10:51 IST)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने मोहाली में 30 मार्च को भारत-पाक के बीच होने वाला विश्वकप सेमीफाइनल देखने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

सूत्रों ने बताया कि आमंत्रण स्वीकार करने का फैसला शनिवार देर रात गिलानी और पाक राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच हुई बैठक के बाद किया गया और इस बारे में भारत सरकार को अवगत करा दिया गया है। हालाँकि इस बारे में पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

' द न्यूज' अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा कि गिलानी मैच के दौरान मनमोहन से अनौपचारिक मुलाकात करेंगे और मैच खत्म होने के बाद दोनों के बीच औपचारिक मुलाकात होगी।
' द नेशन' अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा कि क्रिकेट कूटनीति के ताजा दौर के तहत गिलानी दो दिवसीय भारत यात्रा पर जाएँगे। मनमोहनसिंह के आमंत्रण को गिलानी द्वारा स्वीकार किए जाने के बारे में राजनयिक माध्यम से भारत को अवगत करा दिया गया है। यहाँ स्थित भारतीय उच्चायोग ने हालाँकि कहा कि उसे इस संबंध में पाकिस्तान की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है।

कल रात तक खबर थी कि गिलानी और जरदारी अपनी जगह संसद के उपरी सदन के अध्यक्ष फारूक नाईक को भारत भेज सकते हैं। (भाषा)

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई