Daily Horoscope
✕

मैग्राथ को पीछे छोड़ेंगे पोंटिंग

Written By भाषा
Updated: रविवार, 20 फ़रवरी 2011 (19:59 IST)
FILE
रिकी पोंटिंग सोमवार को जब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलने के लिये उतरेंगे तो वह अपने पूर्व साथी ग्लेन मैग्राथ को पीछे छोड़कर विश्व कप में सर्वाधिक मैच खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन जाएँगे।

कप्तान के तौर पर लगातार तीन विश्व कप जीतने के विलक्षण रिकॉर्ड बनाने की कवायद में जुटे पोंटिंग और मैग्राथ ने अभी तक विश्व कप में 39 मैच खेले हैं। पोंटिंग ने हालाँकि कहा कि वह इस रिकॉर्ड से अनभिज्ञ थे।

उन्होंने कहा कि मैं इस बारे (विश्व कप में 39 मैच खेलने) में नहीं जानता था। कुछ अच्छी पुरानी यादें ताजा करना अच्छा लगता है लेकिन मैं पाँच छह सप्ताह तक बाहर रहने के बाद फिर से वापसी करके उत्साहित हूँ। असली परीक्षा अब शुरू होगी। देखते हैं कि यहां से हम कहाँ तक पहुँचते हैं।

पोंटिंग अँगुली की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला नहीं खेल पाए थे जिसे ऑस्ट्रेलिया ने माइकल क्लार्क की कप्तानी में 6-1 से जीता था। क्लार्क को वनडे क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने के लिए केवल 72 रन की दरकार है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई