Daily Horoscope
✕

भगवान मुझ पर मेहरबान था-सचिन

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 31 मार्च 2011 (20:27 IST)
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप के सुपर सेमीफाइनल में जीत के बाद कहा कि भगवान उन पर मेहरबान था तभी उन्हें एक पारी में पाँच जीवनदान मिले।
FILE
मैन ऑफ द मैच चुने गए सचिन ने मैच के बाद एक साक्षात्कार में कहा कि पाँच जीवनदान, भगवान मुझ पर मेहरबान था। यह कुछ ऐसा था जो मेरे साथ पहले कभी नहीं हुआ।

शनिवार दो अप्रैल को होने वाले श्रीलंका के साथ फाइनल के बारे में सचिन का कहना है कि आशा है कि हम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों क्षेत्रों में अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। श्रीलंका बहुत अच्छी टीम है। वे अच्छा खेलते हैं और यहाँ की स्थितियों से वाकिफ हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई में फाइनल खेलना बहुत अच्छा अनुभव होगा। हम चाहेंगे कि खेल के दौरान हम संयम से रहें और अपना पूरा ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित करें ताकि हम इसे हासिल कर सकें। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई