Daily Horoscope
✕

फाइनल के टिकटों की मारामारी

आईसीसी पवार की शरण में

Written By वार्ता
Published: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2011 (18:19 IST)
PTI
FILE
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दो अप्रैल को मुंबई के वानखेड़ े स्टेडियम में होने वाले विश्वकप फाइनल के टिकटों की ब्रिकी और वितरण में मामले में बढ़ते विवाद के बीच अपने अध्यक्ष शरद पवार से हस्तक्षेप करने की माँग की है।

आईसीसी के कानूनी सलाहकार डेविड बेकर ने पवार को एक पत्र लिखकर कहा है कि आईसीसी के वित्तीय साझीदारों के लिए तय टिकट उन्हें नहीं मिल पा रहे हैं जिससे उनमें रोष बढ़ रहा है। इससे आईसीसी की वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है।

बेकर ने साथ ही कहा कि फाइनल के लिए जो 4000 टिकट बेचे जाने हैं उन्हें टूर्नामेंट से जुडे क्रिकेट प्रेमियों को ही बेचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फाइनल के लिए टिकटों की भारी माँग है और अगर इन्हें सबके लिए खोल दिया गया तो टिकट काउंटर पर मारामारी हो जाएगी।

पवार विश्वकप की केन्द्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष होने के साथ-साथ मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के भी अध्यक्ष हैं। वानखेडे स्टेडियम एमसीए के ही अधीन है। पवार इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भी अध्यक्ष रह चुके हैं और बोर्ड में उनका अब भी बड़ा प्रभाव है।

विश्वकप के मेजबानी समझौते के मुताबिक सभी तरह की टिकटों के वितरण और मुद्रण के लिए मेजबान बोर्ड ही जिम्मेदार हैं1 बेकर ने अपने पत्र में पवार का ध्यान इस तरफ आकर्षित करते हुए कहा है कि कुछ बोर्ड समझौते की शर्तों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं।

टिकटों की बिक्री और वितरण के मामले में आम जनता में रोष बढ़ता जा रहा है। इसके दो मुख्य कारण हैं। पहला यह कि फाइनल के लिए बहुत कम टिकट उपलब्ध हैं और दूसरा है टिकटों का वितरण। ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों को भी कई तरह की परेशानियाँ उठानी पड़ रही हैं।

बेकर ने कहा कि इस मुद्दे को बोर्डों के साथ हालिया बैठकों में कई बार उठाया जा चुका है। उन्होंने कहा 'टिकटों की ऑनलाइन बिक्री के लिए जिम्मेदार कंपनी उन टिकटों को वितरण नहीं कर पाई है जो कि कई महीने पहले ही खरीदे जा चुके हैं क्योंकि इसके लिए उसे संबंधित स्थल या संघ के टिकट नहीं मिले हैं।

उन्होंने कहा कि हमें टिकट खरीद चुके क्रिकेटप्रेमियों की तरफ से कई शिकायतें मिली हैं। कई लोग छह महीने पहले ही टिकट खरीद चुके हैं और इसके लिए भुगतान भी कर चुके हैं लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। तब उनसे कहा गया था कि आपको फरवरी की शुरुआत में कूरियर के जरिए टिकट मिल जाएँगे। टिकट खरीदने वाले लोगों के अब मुआवजे माँगने का खतरा है1 साथ ही इससे आम जनता की नजर में आईसीसी की छवि भी खराब हो रही है।

बेकर ने कहा कि फाइनल के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के बाद संबंधित वेबसाइट कई बार क्रैश कर चुकी है क्योंकि इन टिकटों की भारी माँग है।

साथ ही बेकर ने आईसीसी के वित्तीय साझीदारों को टिकटों के वितरण में सामने आ रही परेशानी को भी पवार के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि आईसीसी को फाइनल की एक भी टिकट नहीं मिली है और उसे अपने वित्तीय साझीदारों से कई शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि इससे आईसीसी के अपने वित्तीय साझीदारों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं और वे मुआवजे की माँग कर सकते हैं। (वार्ता)

लेखक के बारे में
वार्ता
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई