सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , बुधवार, 16 मार्च 2011 (21:21 IST)

न्यूजीलैंड को हलके में नहीं ले रहा है श्रीलंका

न्यूजीलैंड को हलके में नहीं ले रहा है श्रीलंका -
श्रीलंकाई उपकप्तान महेला जयवर्धने ने बुधवार कहा कि डेनियल विटोरी और काइल मिल्स के नहीं खेलने के बावजूद उनकी टीम शुक्रवार को होने वाले विश्व कप लीग मैच में न्यूजीलैंड को हलके में नहीं लेगी। इस मैच के बाद ही ग्रुप ए की स्थिति स्पष्ट होगी कि नाकआउट चरण में किस टीम का सामना किससे होगा।

जयवर्धने ने कहा कि ये दोनों कीवी टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज है, लेकिन हम उनके नहीं खेलने के बावजूद टीम को हलके में नहीं ले सकते। न्यूजीलैंड हमेशा एक ईकाई के रूप में अच्छा खेलता है और यही वजह है कि वे बेहद खतरनाक है।

उन्होंने कहा कि डेनियल और मिल्स के नहीं होने पर हो सकता है कि वे अलग रणनीति के साथ उतरें। हमें इस पर सोचना होगा। हमारे लिए अपनी रणनीति पर खरा उतरना जरूरी है। जयवर्धने ने कहा कि विरोधी टीम का पता चले बगैर नाकआउट चरण के बारे में रणनीति बनाना सही नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि हम क्वार्टर फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी का चयन नहीं कर सकते। हम अच्छा क्रिकेट खेलकर अगले दौर में आत्मविश्वास के साथ जाना चाहते हैं। प्रतिद्वंद्वी चाहे जो हो, हमारा लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। (भाषा)