dharma sangrah
✕

जिंदगी का सबसे गौरवशाली पल

विश्व विजय के बाद भावुक हुए सचिन तेंडुलकर

Written By भाषा
Updated: रविवार, 3 अप्रैल 2011 (00:10 IST)
FILE
अपने 21 बरस के करियर में पहली बार विश्वकप जीतने का सपना पूरा करने वाले सचिन तेंडुलकर ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे भावुक पल है।

तेंडुलकर ने भरे गले से कहा कि मेरा सपना पूरा हो गया। यह मेरे करियर का सबसे गौरवशाली पल है। छह विश्व कप खेल चुके इस चैंपियन बल्लेबाज ने कहा कि मैं पूरी टीम को धन्यवाद देता हूँ, जिसने पिछले कुछ साल में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। दबाव को झेलने की ताकत देने वाले सहयोगियों को धन्यवाद देता हूँ।

तेंडुलकर ने कहा कि धोनी ने जैसे ही जीत का छक्का लगाया, उनकी आँखों में खुशी के आँसू भर गए। उन्होंने कहा कि ये खुशी के आँसू हैं। हमने मिलकर कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन एक दूसरे का साथ बना रहा। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई