मंगलवार, 22 जुलाई 2025
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011
Written By भाषा

भारत-द. अफ्रीका मैच में बॉलीवुड का जलवा

अभिषेक बच्चन बिपाशा बसु भारत दअफ्रीका मैच विश्वकप
FILE
अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु सहित बॉलीवुड के कई सितारे शनिवार को यहाँ जामथा में विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका का विश्वकप मैच देखने के लिए पहुँचे।

नीली जीन्स और सफदे कमीज पहने अभिषेक ने बिपाशा के साथ राष्ट्रीय ध्वज थाम रखा था। नीली पोशाक पहनी बिपाशा और अभिषेक भारत के पक्ष में नारे लगा रहे थे।

ये दोनों ही आगामी फिल्म ‘दम मारो दम’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिये हिन्दी फिल्म जगत में कदम रख रहे दुग्गाबटी राणा भी उनके साथ था।

बिपाशा के साथ आईसीसी मुख्य कार्यकारी हारुन लोर्गट भी बैठे थे। इनके अलावा विवेक ओबेरॉय और राहुल बोस भी मैच देखने के लिए पहुँचे थे। खेल के जब 50 ओवर पूरे हुए तो दीपिका, बिपाशा और अभिषेक भी मैदान पर पहुँचे और सभी ने दर्शकों का अभिवादन किया। अभिषेक ने भारत की जीत के लिए नारे भी लगाए। (भाषा)