suvichar

महिला दिवस कविता- तीसरी मानसिकता

Written By WD
Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (11:51 IST)
गीतिका नेमा
कुछ लोग जो
समाज में
कुंठाओं और कुरीतियों
को मिटाकर
लाना चाहते हैं,
सामाजिक समरसता
और समानता।

कर रहे हैं कार्य
बिना थके,
हर पल पहल
करने को अग्रसर।
करना चाहते हैं
महिलाओं का उत्थान भी 
पर ये क्या...?
स्वयं की कुंठाओं 
और कुरीतियों को छुपाकर,
अपनी बहन-बेटियों को 
पर्दे में रख
समाज की लड़कियों को
घुमाना चाहते हैं पब,
डिस्को और न जाने कहां-कहां...
कराना चाहते हैं नाच-गाना 
ठेकेदार बन समाज के
टूटे से सामाजिक मंच पर।
बनना चाहते हैं  
समाज सुधारक,
लेना चाहते हैं 
विचारक होने का श्रेय,
पर न तो वे राजा राममोहन राय 
के वंशज हैं और न ही
उनके परिवार में
ऐसा कुछ चला आया है।
बस वे बताना चाहते हैं
स्वयं को महान
जिससे छुपा सकें
अपना दो-मुहां चेहरा
और दोहरे-तिगुने चरित्र।
बताना चाहूंगी
मैं पक्षधर नहीं पित्तसत्तात्मक
समाज की
और न ही ऐसी घृणित
मानसिकता की।
मुझे घर-परिवार में
मिले हैं स्वतंत्रता,
समानता के अधिकार भी।
लेकिन बात है
उन लड़कियों की
जो बहकावे में है
उनके जिन्हें नहीं है
अपनी ही परवरिश पर भरोसा
तभी तो बांधे रहना चाहते हैं
घर पर ही
अपनी बहन-बेटियों को,
पर हां, वे तटस्थ है तो
समाज की दूसरी लड़कियों के प्रति।
उन्होनें पढ़ाया तो है 
अपनी लड़कियों...बहन-बेटियों को
डॉक्टरी, इंजीनियरी व वकीली तक
करवाई है एमबीए, एमएससी व
एमए जैसी मास्टर डिग्रीयां
लेकिन उन्हें
उनके पैरों पर खड़ा होने नहीं 
बल्कि इसलिए की कल
ससुराल में न उठें उनकी तरफ उंगलियां।
वे बेटी से नहीं करा सकते नौकरी 
न दूर भेजना चाहते हैं अपनी 
नुकीली नजरों से
बस उन्हें घर बैठाकर 
समाज की लड़कियों के लिए 
करते है उत्थान की बातें..
जिनमें उलझकर
समाज ने बना दिया
इन्हें समाज सुधारक
और न जाने क्या-क्या,
बजने लगी अब
इनकी ही तूती,
बोलने भी लगे सभी
इन्हीं की भाषा
अब कोई नहीं उठाता
प्रश्न इस तीसरी
मानसिकता पर भी..?
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख