Daily Horoscope
✕

Women's Day Gift Ideas - इस महिला दिवस पर Financial तोहफे के साथ दें महिला दिवस की बधाई

Updated: सोमवार, 7 मार्च 2022 (10:23 IST)
महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को खास महसूस कराता है। हर महिला एक-दूसरे की प्रेरणा बन सकती है। महिला दिवस पर उनका आभार व्यक्त किया जाता है। जरूरी नहीं है आप सभी बधाई दें लेकिन जो आपके लिए हरदम तैयार रहती हैं, आप उन्‍हें जरूर खास गिफ्ट दें। तो आइए जानते हैं क्‍या गिफ्ट दे सकते हैं -

1.फिक्स डिपॉजिट - जी हां, आप अपनी पत्‍नी, बहन या मां के लिए फिक्स डिपॉजिट कर सकते हैं। जिससे उन्‍हें हर महीने उस अमाउंट पर ब्याज मिलता रहेगा।

2. एसआईपी (Systematic Investment Plan) - आप उनके लिए एक हर महीने एक मुश्‍त अमाउंट निकाले। अगर वह गृहिणी है तो यह उनके काफी काम आएंगी।

3.शेयर्स - अगर आप एसआईपी नहीं स्टार्ट कर सकते हैं तो कोई सी अच्छी कंपनी के शेयर्स लेकर उन्‍हें रख दीजिए। और जब लगता है रिटर्न अच्छा मिल रहा है तो आप उन्‍हें बेच सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने में मदद करना।

4. गोल्ड - गोल्ड भी बेहतर विकल्प है। लेकिन इसे फिजिकल फॉर्म में नहीं देते हुए आप सॉवरेन गोल्‍ड बॉन्‍ड, गोल्ड ETF या गोल्‍ड बॉन्‍ड के फॉर्म में आप गोल्‍ड ले सकते हैं।

5.गिफ्ट कार्ड - जी हां, आप उन्‍हें शॉपिंग कार्ड भी गिफ्ट कर सकते हैं। ताकि इस खास दिन पर वे बहुत सारी अपनी पसंद की शॉपिंग कर सकें।


6.गिफ्ट हैंपर - आप कोई अच्‍छा-सा गिफ्ट हैंपर भी दे सकते हैं। जिससे उनका मन खुश हो जाए। हालांकि महिला दिवस पर कई सारे विकल्प महिलाओं के लिए होते हैं। इसलिए ज्यादा जद्दोजहद भी नहीं करना पड़ेगी।

7.स्‍पा डे - एक दिन बॉडी मसाज से भी आपके शरीर को काफी राहत मिलती है, महिलाओं को थकावट कब नहीं होती है। ऐसे में अगर उन्‍हें अपनी बॉडी को रिलैक्स करने का टाइम मिलता है तो यह बहुत अच्छी बात है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख