biodatamaker
✕

नज़्म - कली क्यूं झरे

Written By WD
Updated: सोमवार, 7 मार्च 2016 (16:28 IST)
शकुंतला सरुपरिया
 
मां मेरे कत्ल की तू हां क्यूं भरे? 
खि‍लने से पहले इक कली क्यूं झरे ?
 
मेरे बाबुल बता, मेरी क्या ख़ता? 
मेरे मरने की बददुआ क्यूं करे ?
 
कौन कहता है, रब की सूरत तू? 
कोई रब यूं किसी का ख़ूं क्यूं करे ?
 
तेरे कदमों में मां जो जन्नत है, 
उसे  कत्लगाह क्यूं करे? 
 
झांक के कोख में मशीनों से,
मुझे साजिश से परे क्यूं करे ?
 
कोख का तू किराया लेना वसूल,
कत्ल का पाप तेरे सर क्यूं धरे?
 
मुझसे क्या ख़तरा-ख़ौफ तू बता ?
तेरी मूरत हूं, मुझसे तू क्यूं डरे ?
 
ये तो सच है कि मां तू पत्थर है, 
मुझपे पत्थर कोई, रहम क्यूं करे ?
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: यदि दयालुता हमारा स्वभाव है, तो हिंसा कहाँ से आती है?

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी