Hanuman Chalisa

Woman’s day 2021: मासूम बच्‍चा गोद में और ये महिला कॉन्‍स्टेबल कर रहीं ट्रैफि‍क कंट्रोल, सबने कहा, वाह कमाल!

सोशल मीडि‍या पर वुमेंस डे की काफी चर्चा है, लेकिन सोशल मीडि‍या में एक वीडि‍यो वायरल हो रहा है, जो महिला सशक्‍तिकरण की एक मिसाल है। इस वीडि‍यो को कई लोगों ने शेयर किया है। यह जमकर देखा जा रहा है।

दरअसल, ट्व‍िटर पर चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बच्चे को गोद में लिए ट्रैफिक कंट्रोल कर रही हैं।

गगनदीप सिंग नाम के ट्विटर यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका अपनी गोद में बेबी को लिए ट्रैफिक कंट्रोल कर रही हैं। वीडियो को शेयर कर लिखा गया है:

"चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल प्रियंका (Chandigarh Police Constable Priyanka) अपने बेबी को गोद में लिए ट्रैफिक कंट्रोल करती हुई। वह सेक्टर 23-24 में तैनात हैं। उनके जज्बे को सलाम है"

इसके बाद कई लोगों ने इसे जमकर शेयर करना शुरू कर दिया है। कई लोग महिला कॉन्‍सटेबल की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने कहा कि इतने छोटे बच्‍चे के साथ आप ड्यूपी पर कैसे जा सकती हैं।

अब तक करीब 2 हजार लोग इसे री-ट्वीट कर चुके हैं, इसके साथ ही 11 हजार से ज्‍यादा लोगों ने इस पर लाइक रिएक्‍शन दिया है।

बता दें कि 8 मार्च को अंतराष्‍ट्रीय महिला दिवस है, इसके एक दिन पहले ट्रैफि‍क डि‍पार्टमेंट की कॉन्‍स्‍टेबल प्रि‍यंका का यह वीडि‍यो पूरे सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। ऐसे में इसे असली महिला सशक्‍तिकरण का प्रतीक माना जा रहा है।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख