Daily Horoscope
✕

सिंहासन खाली करो

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 7 मार्च 2008 (16:39 IST)
मैं जहाँ था, इन्‍हें जाना है, वहाँ से आगे
आसमाँ इनका, जमीं इनकी, जमाना इनका
है कई इनके जहाँ इनके मेरे जहाँ से आगे...
- कैफी आजम ी
ND
कैफी आजमी ने इस गीत को काफी पहले से लिखा था शायद उनकी इसी सोच ने शबाना आजमी को महिला होने का गर्व दिया। आज हमारे आसपास कई ऐसी महिलाएँ हैं जो पुराने केचुल को उतारकर अपने महिला होने पर गर्व करती हैं।

राजस्‍थान और महाराष्‍ट्र के आदिवासी इलाकों से बाहर निकलकर, दलित होने के सामाजिक अभिशापों को नकारते हुए महिलाएँ विकास की मुख्‍यधारा से जुड़ रही हैं। राजस्‍थान की साथिन और महाराष्‍ट्र के महिला बचत समूहों ने इसमें कई बड़े काम कर दिखाए, जो आजादी के साठ साल बाद भी नहीं हो सके थे।

इन महिला समूहों ने न केवल अपनी आर्थिक स्‍थिति सुदृढ़ की बल्‍कि कई सामाजिक बुराइयों से डटकर लड़ाई भी की। गत वर्ष महाराष्‍ट्र की दो गरीब, आदिवासी महिलाओं को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर उनके काम के लिए पुरस्‍कृत किया गया। वहीं राजस्‍थान की साथिन पूरे देश के लिए रोल मॉडल बनी हुई हैं।

बड़े स्‍तर पर या शहरों की बात नहीं करें तो भी देश के गाँवों में महिलाओं के विकास के रास्‍ते खुल रहे हैं और इससे भी बढ़कर वे साहस के साथ इसमें भाग ले रही हैं।

इस े विका स क ी आँध ी न कहक र प्रगत ि औ र समृद्ध ि की बया र कहे ं त ो अच ्‍ छ ा होग ा, क ्‍ योंक ि उन ्‍ नत ि औ र गर् व क ी य ह सुगंधि त हव ा पूर े दे श मे ं ब ह रह ी ह ै औ र महिल ा उन ्‍ नत ि क े लि ए प्रा ण- वाय ु क ा का म क र रह ी है ।

विकास की अवधारणा में यह बात शामिल है कि सकल राष्‍ट्रीय उत्‍पाद में वृद्धि हो या फिर प्रति व्‍यक्‍ति आय बढ़े। लेकिन इसमें वृद्धि के साथ ही देश के सर्वांगीण विकास के लिए नितांत जरूरी है कि इन दोनों का समाज के हर वर्ग के सामाजिक और राजनीतिक विकास में फायदा हो।

भारत में विकास के दौर में सशक्‍तीकरण को असल में 1984 के बाद दिशा मिली। इस दशक में यह सोचा जाने लगा कि विकास के लिए हरेक क्षेत्र में सशक्‍तीकरण जरूरी है। इसके लिए नीचे से ऊपर की ओर तक विकास को प्रवाहित करने पर बल दिया गया। यहाँ हर मोड़ पर वे महिलाएँ मिलीं, जो हाशिए पर थीं। विकास की इबारत इनकी प्रगति के बिना नहीं लिखी जा सकती थी।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत