dharma sangrah
✕

भ्रूणों की समाधि पर

Written By ND
Updated: शनिवार, 8 मार्च 2008 (11:47 IST)
- डॉ. मुरलीधर चाँदनीवाल ा
ND

दो हड्डियाँ
एक निठारी की
एक रतलाम की,
चलो, दोनों को मिलाएँ
एक कठोर वज्र बनाएँ।

वज्र हो ऐसा
जिसे उठाना तो दूर
छू न सके कोई
भोगी और विलासी इंद्र,

वज्र हो ऐसा
जो झुक न सके किसी
राजमुकुट के सम्मुख।

ठंडे हो जाएँ
भ्रूणों की समाधि पर
दधीचि तक की हड्डियों के जीवाश्म,
जन्मी और अजन्मी स्वप्न
कथा की भ्रूण भंगिमाएँ

जला डालें
नग्न होते जा रहे
बाजार के विद्रूप अंश,
वज्र उठे लहराकर
और मसल दिए जाएँ
कोमल तितली के प्राणों
पर खड़े हुए लौह दुर्ग।

समय की कजरी पर
नाच रही है कंस की क्रूर छायाएँ,
गर्भ में चल रही हैं गर्म हवाएँ,
आफत में डरी हुई सहमी-सी कन्याएँ
सिहर उठी हैं पहली ही धड़कन में,
ठहाका लगा रही हैं पितृ सत्ताएँ।

सभ्यता के प्रसूतिगृह
वधशालाओं में बदल रहे हैं।

दुनियाभर के नरभ्रूण
इकट्ठा हुए हैं समाधि पर,

एक ही वज्र संकल्प
एक ही दुर्घर्ष मुद्रा
उठ खड़ी हों अब
जमीन से खोदी गई सीताएँ,

न दें अब किसी तरह की अग्नि परीक्षा,
न सुनें लिंग धर्म का कथा पाठ,
सबक सिखाएँ उन माताओं को,
निर्लज्ज पिताओं को

नहीं कर सके जो अपनी ही
नस्ल का
रत्तीभर सम्मान।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया