biodatamaker

सबसे खूबसूरत है प्यार

प्यार की खूबसूरती

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (18:19 IST)
NDND
प्यार एक ऐसी चीज है, जो दुनिया की हर चीज से अधिक खूबसूरत है। इसकी सुंदरता शब्दों से परे है, यह तो एक ऐसा मीठा अहसास है, जो हमें जागने का व कुछ नया करने की प्रेरणा देता है। यह हमारे सुस्तैल जीवन के कैनवास पर कल्पनाओं के रंग भरता है तथा हमें जीवन को देखने का एक नया नजरिया देता है।

कुछ लोग प्यार में खूबसूरती ढूँढते हैं और कुछ खूबसूरती को प्यार में। दोनों की ही दृष्टि में खूबसूरती को देखने की ललक होती है लेकिन प्यार उन लोगों के करीब होता है, जो प्यार में खूबसूरती ढूँढते हैं न कि शक्ल-सूरत व बाहरी चकाचौंध में। उनके अनुसार समझदारी व प्यार के रिश्ते को खूबसूरत बनाया जा सकता है।

हमारे रिश्ते विवादों की गुत्थी में तभी उलझते हैं, जब दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े रहते हैं। यदि कभी किसी एक के झुक जाने से विवाद समाप्त हो सकते हैं तो हम ऐसी पहल क्यों नहीं करते?

याद रखें कि दुनिया का हर रिश्ता खूबसूरत है बस जरूरत है उसमें प्यार की मिठास को घोलने की। यदि ये मिठास हमेशा बरकरार रही तो कोई भी रिश्ता कभी आपको बोझिल नहीं लगेगा और आप कभी उससे ऊबाऊपन महसूस नहीं करेंगे। तो क्यों न जीवन को एक नई ऊर्जा के साथ जिया जाए व इस रंगीन दुनिया के हर रंग को जिंदगी में भरा जाए।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा