dharma sangrah
✕

पब भरो, हग करो

जहाँ छलकते हैं हर पल जाम

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (07:21 IST)
NDND
पब, मतलब युवाओं के लिए मौज-मस्ती का बहाना। वर्तमान की महानगरीय सभ्यता में 'पब कल्चर' एक नए ट्रेंड के रूप में उभरकर आया है। पब मतलब लेट नाइट पार्टी, दोस्तों के साथ मौज-मस्ती का बहाना। आमतौर पर छोटे शहरों के लोग दोस्तों के साथ गपशप करने तथा कुछ मुस्कराहट के पल बटोरने के लिए 'कैफे हाउस' या 'टी क्लब' जाते हैं परंतु महानगरों में इनकी जगह पब ने ले ली है।

हममें से कुछ लोग संभवत: पब के नाम से ही अनभिज्ञ थे परंतु मंगलौर के पब में हुई युवक-युवतियों के साथ मारपीट की घटना ने 'पब' को हम सबके लिए जाना-पहचाना-सा बना दिया है। हर घटना की तरह मंगलौर के पब में हुई इस घटना के भी दो पक्ष हैं।

  जब वेलेंटाइन डे के दिन सड़कों पर कुछ दलों का प्रेमविरोधी अभियान चल रहा था तब इन पबों में युवाओं का 'पब भरो, हग करो' अभियान चल रहा था। जिसका स्पष्ट अर्थ था कि हम जोशीले युवा हैं।       
पहला पक्ष तो यह कि इस घटना ने जहाँ एक ओर देश के ‍सिरफिरे युवाओं को शालीनता का सबक सिखाया है, वहीं दूसरी ओर इस घटना ने कई युवाओं को 'पब कल्चर' के उस नए ट्रेंड से अवगत कराया है, जिससे वे अब तक अनभिज्ञ थे परंतु इस घटना के बाद पब की चकाचौंध भरी जिंदगी को देखकर अब वे भी वहाँ जाकर उस कल्चर का एक हिस्सा बनना चाहते हैं।

ओपियम, टेंपटेशन, फायर एंड आइस, एमनेसिया, डेन ये सभी नाम है दिल्ली, मुंबई व मंगलौर जैसे महानगरों के चर्चित पबों के। जब वेलेंटाइन डे के दिन सड़कों पर कुछ दलों का प्रेमविरोधी अभियान चल रहा था तब इन पबों में युवाओं का 'पब भरो, हग करो' अभियान चल रहा था जिसका स्पष्ट अर्थ था कि हम जोशीले युवा हैं।

आप जहाँ अवरोध पैदा करेंगे, हम उस अवरोध को लाँघकर ‍निकल जाएँगे। यही कारण है कि जब प्रेमी युगलों को सड़कों पर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करने पर रोका गया तो वे होटलों और पबों में जाकर यह सब करने लगे। इसका मतलब यह है कि कहीं न कहीं दोष तो हमारा भी है।

वर्तमान 'पब कल्चर' एक स्टेटस सिंबल बन गया है तो यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। जहाँ छलकते हैं हर पल जाम यह तब तक कायम रहेगा, जब तक इस देश के युवा स्वयं जागृत नहीं होंगे। अब हमें इस बात पर विचार करना होगा कि आखिर पब व बियर बारों की रंगीनियों में लड़खड़ाते देश की इस भावी युवा पीढ़ी को कैसे संस्कारों का पाठ पढ़ाया जाए।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित