suvichar
✕

सुपरमार्केट शॉपिंग में इन बातों का रखें ध्यान

Written By WD
Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2016 (17:57 IST)
शॉपिंग ऐसी गतिविधि है जो कभी शौक तो कभी जरूरत के तौर पर हमारे लिए अहम होती है। जब शॉपिंग जरूरत की चीजों की हो, तो भीड़ के डर से अक्सर यह टलती जाती है। सुपर मार्केट कल्चर ने इसे काफी आसान कर दिया है। हालांकि यहां भी भीड़ से तो दो चार होना ही पड़ता है। ऑनलॉइन शॉपिंग ने सुपरमार्केट से कुछ हद तक भीड़ कम की है, परंतु अभी भी यहां शॉपिंग करना काफी मशक्कत भरा काम है। लेकिन कुछ खास टिप्स आपके इस अनुभव को आसान बना सकते हैं। 
 
खास बातें 
1. यहां साप्ताह के दिनों में जाने की कोशिश करें, न कि सप्ताहांत में । 
2. अपनी लिस्ट तैयार करके जाएं। 
3. अगर सप्ताहांत में जा रहे हैं तो किसी फ्रेंड या दोस्त को बिल की लाइन में लगा दें। 

सप्ताह के उन दिनों में शॉपिंग करें जब सार्वजनिक अवकाश न हो : अगर आप कर पाएं, तो यह टिप आपकी काफी सहायता कर सकता है। हां, हम भी मानते हैं कि ऐसा करना मुश्किल है। भले ही आप हाउस वाइफ हों या वर्किंग वुमन। परंतु छुट्टी के दिन शॉपिंग पर जाने से आपकी छुट्टी सुपर मार्केट की भीड़ में बर्बाद हो जाती है। पहले तो सभी शेल्फ के पास भीड़ मिलेगी फिर बिलिंग में अलग लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ेगा।
 
अपनी सामान की लिस्ट के अनुसार शॉपिंग करें : हम सभी घर से कुछ खास सामान को दिमाग में लेकर निकलते हैं। सुपर मार्केट ललचाने वाले सामान से भरा हुआ होता है। ऐसे में पूरी संभावना है कि आप अपना समय और पैसा दोनों बर्बाद कर दें। बेहतर होगा अपनी लिस्ट के अनुसार खरीददारी करें।

ऑफर से बचें : आपकी जेब से पैसा निकलवाने का बहुत आसान उपाय है ऑफर। आपने इतनी छूट देखी और खरीद लिया ऐसा सामान जो बाद में न जाने कब काम आए। ऐसे में सस्ती चीजों के लालच से बचें।
 
किसी को बिलिंग लाइन में खड़ा करें : सामान खरीदते समय, वक्त का पता नहीं चलता परंतु जैसे ही बिलिंग का समय आता है वैसे ही लाइन में मुश्किल हो जाती है। अगर आप वीकएंड पर सामान खरीद रहीं हैं तो किसी को लाइन में लगा दें ताकि जैसे ही सामान ले लिया जाए वैसे ही बिलिंग हो जाए।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?