suvichar

सकारात्मक जीवन जीने के 5 बेहतरीन तरीके

Updated: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (15:56 IST)
माना कि यह वक्त थोड़ा मुश्किल है। लोग खुद को बंधा हुआ-सा महसूस कर रहे हैं। लेकिन जरा सोचिए कि इतना समय इससे पहले कभी आपको अपने परिवार के साथ मिला? यकीनन आपका जवाब न होगा, क्योंकि हर व्यक्ति अपने जीवन में सिर्फ भागता ही जा रहा था। कभी खुद को साबित करने के लिए, तो कभी खुद की जरूरतों के लिए।
 
लेकिन मानो कोरोना वायरस ने आकर जीवन में एक ब्रेक लगा दिया हो। आज के समय हम अपने घर में हैं, घर से काम कर रहे हैं और कहीं आना-जाना भी नहीं है। वैसे भी कभी-कभी जीवन में कुछ ऐसे अनुभव भी होते हैं, जो जीवन जीने का एक नया तरीका सिखा जाते हैं। तो बस यह वही समय है।
 
वैसे भी लॉकडाउन के कई सकारात्मक पक्ष भी हैं। इस वक्त ने अपनों के महत्व को समझाया, अपनों के साथ समय बिताने का मौका दिया, खुद को तलाशने का वक्त मिला, पुराने दोस्तों से वापस से वही दोस्ती करवाई, जो कहीं-न-कहीं गुम हो रही थी। पुराने किस्से याद करवाए। ऐसे कई मायनों में लॉकडाउन हमारे लिए बेहतरीन साबित भी हुआ है। तो क्यों न इस समय का भरपूर फायदा उठाते हुए हम अपने जीवन को अपने हिसाब से तैयार करें।
 
आइए जानते हैं जीवन जीने के कुछ खास तरीके...
 
जीवन को साधारण तरीके से जीने का महत्व सीखना चाहिए।
 
अपनों के साथ रिश्तों को मजबूत कीजिए। सारे गिले-शिकवे मिटाकर बस अपने रिश्तों को महत्व दें।
 
घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, उनके अनुभव से सीख लें।
 
घर के किसी एक ही व्यक्ति पर सारी घर के कामों की जिम्मेदारी न डालते हुए काम को बांटना सीखें।

ALSO READ: Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए नियमित करें व्यायाम
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख