biodatamaker
✕

अंतर्मुखी लोगों में होती है यह खास बातें

Written By WD
Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2015 (12:45 IST)
अंतर्मुखी लोग कम बोलते हैं, उनके दोस्त भी चुनिंदा होते हैं, कभी-कभी वे तुनक मिजाज, कभी शर्मीले और कभी असामाजिक भी होते हैं। कभी वे अपने मन की बात को दूसरों के सामने आसानी से नहीं रख पाते, तो कभी औरों से बेहतर तरीके से समझाते हैं। वे असानी से किसी के साथ घुल मिल नहीं पाते, लेकिन उनके अंदर ही अपना एक संसार बसा होता है। इन सभी के बावजूद अंतर्मुखी  लोगों में कुछ बातें बेहद खास होती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। जानिए क्या हैं वे खास बातें - 
 
1 खुद पर विश्वास - भले ही अंतर्मुखी लोग कम बोलते हैं, लेकिन उनमें आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होती। बल्कि उन्हें दूसरों की अपेक्षा खुद पर ज्यादा भरोसा होता है। वे अपने निर्णय के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं होते और यही कारण है कि वे अच्छे या बुरे परिणाम के लिए किसी और को दोषी भी नहीं ठहराते।

2  खुद के साथ समय बिताना - वे अपनों से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन अकेले समय बिताने में भी उन्हें कोई परेशानी नहीं होती। बल्कि ऐसे समय में भी वे समय का सदुपयोग करना अच्छी तरह से जानते हैं। कभी किताबों में मन बहलाकर तो कभी अपने पसंद की चीजें कर वे इस अकेलेपन का भी खुलकर आनंद लेते हैं।

3  सुनने की कला - अंतर्मुखी लोगों में किसी की बात को ध्यान से सुनने और समझने की कला होती है, जो हर किसी में नहीं होती। कम बोलना और ज्यादा सुनना इनके ज्ञान और समझने की क्षमता को बढ़ाता है। यही कारण है कि जब इन्हें किसी को कोई बात समझानी हो, तो ये बड़े सटीक और सरल तरीके से समझा पाते हैं।

4  कहने से पहले सोचना - अंतर्मुखी लोगों में यह भी एक खासियत होती है कि वे एक बार कुछ कहने के पहले दो बार जरूर सोचते हैं, फिर सही शब्दों में सही तरीके से अपनी बात रख पाते हैं। वे हर बात पर गौर करना जानते हैं, और हर रिश्ते को अहमियत देते हैं, इसलिए अपने शब्दों को हमेशा तौलकर ही बोलते हैं। अंर्तमुखी लोग बहिर्मुखी लोगों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं।
 
5  खुद के लिए आदर्श - इस तरह के लोग आदर्शों के लिए किसी का मुंह नहीं तकते बल्कि‍ खुद ही स्वयं के लिए आदर्श बनते हैं। वे सकारात्मक गुणों को अपनाकर खुद को तराशते हैं। उन्हें खुद को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा किसी की आवश्यकता नहीं होती। वे लगातार खुद को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने की हिम्मत रखते हैं। यह उनकी सबसे अच्छी बात होती है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा