biodatamaker
✕

दीपावली पर बनाएं डिजाइनर दीपक, इन 10 तरीकों से

Written By WD
Updated: शनिवार, 31 अक्टूबर 2015 (12:52 IST)
दशहरे के बाद से रंगोली बनाना और दिवाली की अन्य तैयारियां भी घरों में शुरू हो जाती है। साफ-सफाई, रंगाई-पुताई के साथ घर को सजाने के लिए कई तरह की पारंपरिक चीजों का प्रयोग किया जाता है। इनमें खास तौर से दीये भी शामिल हैं जो दीपावली पर घर को रौशन कर उसके सौंदर्य को भव्यता प्रदान करते हैं। आजकल डिजाइनर दीपक बाजार की रौनक बढ़ा रहे हैं। आप चाहें तो घर पर ही यह खूबसूरत दीये तैयार कर सकते हैं, जानिए कैसे - 
 
1  सबसे पहले बाजार से अपने मनपसंद आकार और प्रकार के दीपक खरीद लाइए।  इसके बाद शुरू कीजिए इन्हें सजाने की तैयारी। लेकिन इन्हें पानी में डुबोकर रखना बिल्कुल न भूलें, अन्यथा यह रंग को सोख लेंगे। 

2 अब जब दीये सूख जाएं, तब उसपर अपनी पसंद का ऑइल या फेब्रिक रंग कीजिए। फेब्रिक रंगों में, बाजार में बेहद सुंदर और चमकदार रंग उपलब्ध हैं, जिन्हें आप प्रयोग कर सकते हैं। 
 
3  कोशिश किजिए कि दीयों पर लाल, मरून, हरा, पीला, नीला या सुनहरा रंग प्रयोग करें। इनके अलावा भी आप कोई भी पारंपरिक गाढ़े रंग का प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह के रंग त्योहारों पर ज्यादा खिलते हैं।

4 अब आपने दीपक को रंगकर आधार तैयार कर लिया है। इस पर कई तरह के डिजाइन अपने अनुसार बनाए जा सकते हैं। चाहें तो ब्रश की सहायता से अन्य रंगों का प्रयोग कर डिजाइन बनाएं या फिर कोन की सहायता से सजाएं। 
 
5  आप चाहें तो दीपक पर सु‍नहरे रंग से ब्रश की सहायता से बारीक डिजाइन बना सकते हैं। चाहें तो मेंहदी डिजाइन भी बना लें, यह भी पारंपरिक रूप से खूबसूरत लगेगी। अगर आपने दीये पर सुनहरा रंग किया है, तो आप लाल, मरून या फिर हरे रंग से डिजाइन बनाएं। 

6  कोन की सहायता से भी खूबसूरत डिजाइन बनाई जा सकती हैं। बाजार में विभिन्न रंगों के सिरेमिक व फेविकॉल के चमकदार कोन उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। अगर चाहें तो घर पर ही फेविकॉल व सिरेमिक में रंग मिलाकर गाढ़ा घोल बनाकर कोन में भर दें। 
 
7  आप चाहें तो इन दीपों को कांच, कुंदन व मोतियों से सजा सकते हैं। फेविकॉल की सहायता से इन्हें दीपों पर चिपकाएं, और कोन या ब्रश की सहायता से इनके चारों ओर लाइन खींचें। 

8 आप चाहें तो कलावा एवं कुमकुम हल्दी की सहायता से दीपों को सजा सकते हैं, और इन पर चावल चिपकाकर इन्हें बिल्कुल पारंपरिक सुंदरता दे सकते हैं।  
 
9  अगर आप इन सभी चीजों का प्रयोग न करना चाहें, तो कागज की सहयता से भी दीपों को सजा सकते हैं।  जी हां, अलग-अलग रंगों के कागज लेकर या फिर उपहार पैक करने वाले कागजों का इस्तेमाल आप इन दीपों को सजाने के लिए कर सकते हैं।  इसके लिए बस कागज को काटकर दीपों पर चिपकाना है।

10  अगर रंगोली की सहायता से दीपकों को सजाना चाहते हैं, तो सबसे बेहतर तरीका है, रंगोली के छापों का प्रयोग। जी हां, फेविकॉल लगाने के बाद आप छापे की सहायता से दीपों को सजा सकते हैं। इस पर केवल सफेद रंगोली से भी इन्हें सुंदर दिखाया जा सकता है। 
 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास