dharma sangrah
✕

पर्सनालिटी में ऐसे लाएं बदलाव, जानें 5 टिप्स

Written By WD
Updated: बुधवार, 2 मार्च 2016 (14:38 IST)
लंबे समय से एक जैसे  ही स्टाइल और लुक से अगर आप और आपको देखने वाले बोर हो चुके हैं, तो अब वक्त आ गया है पर्सनालिटी में बदलाव का। क्यों न कुछ नया किया जाए ताकि आपको भी कुछ नएपन का एहसास हो और आत्मविश्वास भी दुगुना हो जाए। जानिए पर्सनालिटी में बदलाव के यह टिप्स - 
 
1 नया हेयर स्टाइल - हेयर स्टाइल में बदलाव करने से आपका लुक काफी चेंज हो जाता है। यह एक बड़ा बदलाव है। कोई भी नया और बढ़ि‍या-सा हेयर कट आप में आत्मविश्वास लाएगा और लोग आपको नोटिस करना शुरू कर देंगे। क्योंकि आप पहले से कुछ अलग जो नजर आएंगे।

2 नए कपड़े - बाल कटवाने के बाद आपको जो नया लुक मिला है, उसके अनुसार कपड़े चुनें। यदि अब तक आप सिर्फ फॉर्मल या ट्रेडि‍शनल ही पहनते आ रहे हैं, तो इस बार कुछ मॉडर्न और नया ट्राय करें। हमेशा जींस और टी-शर्ट की जगह एक अच्छी फिटिंग का कुर्ता और लेगिंग या पटियाला सलवार पहनें और चूड़ियों और ब्रेसलेट के साथ पारंपरिक लिबास पहनें। 
 
3 ब्यूटी ट्रीटमेंट - हमेशा से अलग हटकर कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना बढ़ि‍या विकल्प है। यहां भी कुछ चेंज किया जा सकता है जैसे आईब्रोज़ का आकार चेंज करें या डी टेन, मेनीक्योर, पेडीक्योर, फोडहेड अगर नहीं करवाती हैं तो जरूर करवाएं। आप काफी अच्छा फील करेंगी।

4 फुटवेअर करें चेंज - हमेशा बेली या फ्लेट या चप्पल पहनती हैं तो अब हील की ओर रुख कीजिए। और अगर हमेशा हील पहनती हैं तो इस बार कुछ नचा ट्राय करें जो आपके लिए आरामदायक हो।
 
5 अगर आप हैंड बैग यूज नहीं करती तो अपने नए लुक के साथ जरूर करें। वहीं अगर हमेशा हैंडबैग लेकर चलती हैं, तो इस बार लांग पर्स या वॉलेट पैटर्न पर्स का प्रयोग करके देखें। यह भी पर्सनालिटी का हिस्सा है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?