dharma sangrah
✕

नए साल पर करें कुछ नया, 5 तरीकों से मजा होगा दोगुना

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (12:34 IST)
हर साल नए साल का जश्न मनाया जाता है, कभी पार्टी करते तो कभी आउटिंग पर जाकर। क्यों न इस बार कुछ नया कि‍या जाए, साल नया है, तो इसकी खुशी मनाने का तरीका भी तो नया होना चाहिए ना...अगर आपका जवाब हां में है, तो जानिए नए साल के जश्न के यह 5 तरीके - 

1 हर साल आप अपने करीबी लोगों या फिर दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं, लेकिन इस साल अपने इस जश्न में उन लोगों के भी शामिल कीजिए, जो कभी नए साल का उत्सव नहीं मना पाते। कभी कुछ झोपड़पट्टी इलाकों, अनाथ आलयों या फिर ऐसे इलाकों में जाकर भी जश्न मनाइए, आपके साथ कुछ और लोगों को भी खुशी मिलेगी तो आप भी इस आयोजन को सार्थक महसूस करेंगे।
2 एक दिन का जश्न मनाने के बजाए, कुछ ऐसा प्लान कीजिए जो आपको सालभर खुशी दे सके और सच में नया साल बढ़ि‍या गुजरे। आप चाहें तो अपनी पार्टी में मौजूद सभी लोगों के साथ साल भर के लिए कुछ योजनाएं बनाएं जिसमें मस्ती से लेकर, घूमना-फिरना, समाजसेवा और कुछ अच्छे कार्य भी शामिल हों।

3 क्यों न कुछ और नया किया जाए। प्रकृति को सहेजने के साथ शुरुआत कीजिए नए साल की, और कुछ नए पौधे लगाइए। घर का हर सदस्य एक पौधा लगाए और उसकी खुशी मनाई जाए। आप चाहें तो पौधे लगाने के आलावा घर में कुछ नए सदस्य भी ला सकते हैं। आप चाहें तो इनके नाम रख स‍कते हैं या इनसे दोस्ती कर सकते हैं। यकीन मानिए आप आत्मिकता महसूस करेंगे और आंतरिक खुशी भी।

 
4 कहीं आउटिंग पर जाना नए साल के जश्न का बढ़ि‍या विकल्प है। यह आपको भी नया बनाने में मदद करेगा। हर बार अगर आप दोस्तों के साथ बाहर जाते हैं, तो इस बार परिवार के साथ प्लान बनाएं, यह सभी सदस्यों को रिफ्रेश करने का अच्छा तरीका होगा।
5 घर में ही रहकर अगर नए साल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो थीम आधारित पार्टी भी बेहतरीन विकल्प है। आप जो चाहें वह थीम चुन सकते हैं, और सभी सदस्यों के लिए टास्क तय कर सकते हैं। इसके अलावा पार्टी में कुछ गेम्स भी होंगे तो आपका मजा दुगुना हो जाएगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रांस में हिंसक छात्र प्रदर्शन, हर तीन में से एक स्कूल प्रभावित

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: यदि दयालुता हमारा स्वभाव है, तो हिंसा कहाँ से आती है?

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

अगला लेख