shradh paksha
✕

न्यू ईयर पार्टी : लड़कियों के लिए 5 सेफ्टी टिप्स

Written By WD
Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2016 (11:53 IST)
नए साल का आगाज है और न्यू ईयर पार्टी न हो, ये कैसे हो सकता है। चाहे दोस्तों के साथ हो या परिवार के साथ, आयोजन छोटा हो या बड़ा, उत्साह अपने चरम पर होता है। पार्टी कहीं भी हो, खूब एंजॉय की कीजिए लेकिन अपनी सुरक्षा का ख्याल रखना भी आपकी ही जिम्मेदारी है यह जरूर याद रखें। खास तौर से लड़कियां रखें इन 5 बातों का ध्यान - 

1 अगर आप दोस्तों या फिर ऑफिस के लोगों के साथ पार्टी के लिए जा रही हैं, तो जगह का सही पता और संभावित प्लान घर वालों को बताकर जाएं और प्लान में बदलाव होने पर भी उन्हें जरूर सूचित करें।
 2 फोन का जीपीएस ऑन करके रखें ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में या जरूररत पड़ने पर आपके घर वाले आपकी लोकेशन का पता आसानी से लगा सकें। अपना फोन पहले ही चार्ज करके रख लें ताकि किसी भी समय जरूरत पड़ने पर आप अपने लोगों से संपर्क साध सकें।

3 पार्टी में कोल्ड्र‍िंक या हॉट ड्रिंक लेते समय अगर आपको स्वाद जरा भी अजीब लगे तो उसे न पिएं। खास तौर से जब कोई ड्रिंक ऑफर करे तो इन बातों का विशेष ध्यान रखें। अनजान लोगों का आग्रह न स्वीकारें, ना ही उनसे बहुत ज्यादा घूले मिलें। 

 
4 अगर आपको असहज महसूस हो या तबियत कुछ अलग लगे या फिर नशा सा महसूस हो, तो वहां से निकलने में ज्यादा देर न करें। हो सके तो घर पर फोन करके परिजनों को इसकी सूचना दें।
5 अपने साथ जाने वाले लोगों के बारे में घर पर बताएं और कुछ करीबी लोगों के फोन नंबर भी, ताकि आपसे संपर्क न होने पर उनसे संपर्क साधा जा सके। घर पर गलत जानकारी देना आपके लिए हानिकारक हो सकता है यह ध्यान रखें। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख