kalsarpa dosh calculator
✕

हक के इंतजार में बेटियां...

11 अक्टूबर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013 (14:34 IST)
- ऋषि गौतम
FILE

मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है,

सावन के कुछ भीगे-भीगे दिन रखे हैं,

और मेरे एक खत में लिपटी रात पड़ी है,

वो रात भुला दो, मेरा वो सामान लौटा दो!

मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है, मेरा वो सामान लौटा दो!


गुलजार के लिखे गीत की यह चंद लाइनें बेटियों पर बिल्कुल सटीक बैठती है। आज अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर मेरे दिमाग में गीत के यह बोल कौंध रहा है और सवाल उठ रहा कि आखिर कब तक बेटियां अपनों से ही अपने हक और अधिकारों के लिए जूझती रहेंगी। क्योंकि 21वीं सदी में भी हमने ही बिटियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा है।

अब भी वह हमसे अपने हक के लिए लड़ रही हैं। चांद तक पहुंच चुकी दुनिया में, बालिकाओं की खिलखिलाहट आज भी उपेक्षित है। अपनी खिलखिलाहट से सभी को खुशी देने वाली लड़कियां आज भी खुद अपनी ही खुशी से महरूम हैं। आज भी वह उपेक्षा और अभावों का सामना कर रही हैं।


FILE


वैसे यह कहानी सिर्फ किसी एक देश या किसी एक समाज की नहीं है। कमोबेस पूरी दुनिया में लड़कियों की कहानी कुछ ऐसी ही है। यही वजह है कि दुनिया को लड़कियों की शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 2011 में संयुक्त राष्ट्र ने 11 अक्टूबर को हर साल एक नए थीम के साथ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। जिसका इस बार का थीम है 'बालिका शिक्षा के लिए अभिनव' (इनोवेशन फॉर गर्ल चाइल्ड)।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनियाभर में बहुत-सी लड़कियां गरीबी के बोझ तले जी रही हैं और 7.5 करोड़ से ज्यादा लड़कियां को शिक्षा मुहैया नहीं हो पाती। दुनिया में हर तीन में से एक लड़की शिक्षा से वंचित है।

गरीबी और रूढ़ियों के चलते लड़कियों को स्कूल नहीं भेजा जाता। लाख प्रतिभाशाली होने के बावजूद वह प्राथमिक शिक्षा से आगे नहीं बढ़ पाती। कम उम्र में ही उनकी शादी कर दी जाती है या शादी करने के लिए उन्हें मजबूर किया जाता है।

लड़कियां आज लड़कों से एक कदम आगे हैं, लेकिन आज भी वह भेदभाव की शिकार हैं। बाहर ही नहीं बल्कि घर में भी वह भेदभाव, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। इसलिए लड़कियों को शिक्षित करना हमारा पहला दायित्व है और नैतिक अनिवार्यता भी।

शिक्षा से लड़कियां न सिर्फ शिक्षित होती हैं बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास भी पैदा होता है। वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं साथ ही यह गरीबी दूर करने में भी सहायक होती है।






FILE


साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का विषय था 'बाल विवाह की समाप्ति'। आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में बीस से चौबीस वर्ष तक की तीन में से एक युवती का विवाह 18 वर्ष से पहले हो जाता है। पिछले तीस वर्षों (1982-2012 ) में बालिका वधुओं की संख्या में गिरावट के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों और विशेष रूप से गरीब तबके में यह चुनौती अब भी बरकरार है।

आगे भी अगर यह रूझान जारी रहा तो 18 वर्ष से कम उम्र में विवाह होने वाली लड़कियों की संख्या अगले दशक (2010-2020) में बढ़कर 15 करोड़ तक हो जाएगी। ऐसे में इन सबसे निजात पाने के लिए लड़कियों को शिक्षित करना ही एक बेहतर उपाय है।

संयुक्त राष्ट्र की इस पहल से एक ओर जहां बालिकाओं के प्रति लोग जागरूक होंगे वहीं दूसरी ओर हर जगह प्यार और खुशी लुटाने वाली लड़कियों के चेहरों पर आत्मविश्वास की सच्ची खुशी भी झलकेगी।


FILE


कैसे हुई अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत -
विश्वभर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर 2012 को मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 19 दिसंबर 2011 को इस बारे में एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें बालिकाओं के अधिकारों एवं विश्व की उन अद्वितीय चुनौतियों का, जिनका कि वह मुकाबला करती हैं, को मान्यता देने के लिए 11 अक्टूबर 2012 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की प्रेरणा कनाडियाई संस्था प्लान इंटरनेशनल के 'बिकॉज आई एम गर्ल' अभियान से मिली। इस अभियान के तहत वैश्विक स्तर पर लड़कियों के पोषण के लिए जागरूकता फैलाई जाती थी।

क्या है इसका मकसद-
हर जगह अपना योगदान करने वाली और चुनौतियों का सामना कर रही लड़कियों के अधिकारों के प्रति लिए जागरूकता फैलाने, उनके सहयोग के लिए दुनिया को जागरूक करने के लिए इस दिवस का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का मकसद है बालिकाओं के मुद्दे पर विचार करके इनकी भलाई की ओर सक्रिय कदम बढ़ाना। गरीबी, संघर्ष, शोषण और भेदभाव का शिकार होती लड़कियों की शिक्षा और उनके सपनों को पूरा करने के लिए कदम उठाने पर ध्यान केंद्रित करना ही इसका मुख्य उद्देश्य है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें