Hanuman Chalisa
✕

सुष्मिता की खूबसूरत दुनिया

Written By WD
Updated: मंगलवार, 2 मार्च 2010 (11:10 IST)
- वनीशा धारकर

ND
ND
हाँ, एक अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के लिहाज से उनकी मोहक सुंदरता, गजब का आत्मविश्वास और सधे कदम तो काम आए ही... एक और चीज़ थी जिसने सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब दिलवाने में मुख्य भूमिका निभाई। वह था अंतिम राउंड में पूछे गए प्रश्न के लिए उनका जवाब। यह वह रुहानी सुंदरता थी जिसने ब्रह्माण्ड को सुष्मिता के सर का ताज बना दिया।

मिस यूनिवर्स (1994) प्रतियोगिता का अंतिम राउंड बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा का था। तीनों प्रतियोगी एक-दूसरे को टक्कर देने वाले। और अंतिम प्रश्न पूछा गया-'व्हाट इज़ द एसेंस ऑफ बीइंग अ वूमन?' (नारी होने का सार क्या है?) और जिस जवाब ने सुष्मिता को ताज दिलवाया वो था- 'नारी ईश्वर की वह अनुपम देन है जिसका महत्व हम सभी को समझना चाहिए।

एक नई ज़िंदगी के सृजन का स्रोत माँ अर्थात नारी ही है। नारी वह है, जो केवल प्रेम बाँटना जानती है और वही पुरुषों को बताती है कि आखिकार असल में प्रेम, त्याग और किसी की देखभाल करने का सार्थक अर्थ क्या है।' सुष्मिता ने यह जवाब केवल प्रतियोगिता जीतने के लिए नहीं दिया बल्कि असल जिंदगी में भी इसे खुद पर लागू किया।

पूरे आत्मविश्वास के साथ, उन्होंने 'सिंगल मदर' होने का दायित्व लिया और उसे बखूबी पूरा कर रही हैं। उनकी बड़ी बेटी रेने दस साल की हो चुकी हैं और हाल ही में एक और प्यारी-सी बेटी 'अलीशा' (3 माह) उनके जीवन का हिस्सा बनी हैं। वैसे दूसरी बेटी उन्हें और भी पहले मिल जाती यदि न्यायालय ने यह नियम नहीं बनाया होता कि एक लड़की गोद लेने के बाद दूसरे बच्चे के रूप में किसी को भी बेटा ही गोद लेना होगा। जैसे ही कुछ माह पूर्व यह नियम हटा, सुष ने अलीशा को अपना लिया।

सुष्मिता की यह अपनी दुनिया है जिसे वे पूरी ईमानदारी, आत्मविश्वास और दृढ़ इरादों के साथ जीती हैं। उन्हें खुद के महिला होने पर गर्व है और वे अपनी बेटियों को भी यही सिखाती हैं। और बकौल सुष्मिता- 'रेने इसे सीख भी रही है। अपनी छोटी बहन को लेकर वह बहुत रोमांचित है। उसने बड़ी बहन का दायित्व पूरी गंभीरता से संभाल लिया है।

वह छोटी बहन के डायपर्स चेंज करती है, उसको गाना गाकर सुलाती है और यह भी जानती है छोटी बहन को अभी गर्दन पर सहारा देकर ही उठाया जाना चाहिए।' मातृत्व को ईश्वरीय वरदान मानने वाली सुष्मिता कहती हैं-'मैं हर पल अपने बच्चों के साथ हूँ। जरूरत पड़ने पर वे मुझे पुकारें उससे पहले मैं उनके साथ होने की कोशिश करती हूँ। जैविक रूप से भी मेरे लिए माँ बनने का मतलब केवल कोख से नहीं बल्कि दिल से किसी बच्चे को जन्म देना होगा।

मातृत्व एक तरह का वादा है अपने बच्चे से, कि चाहे दुनिया इधर की उधर हो जाए लेकिन माँ कभी भी बच्चे का साथ नहीं छोड़ेगी। सुरक्षा और देखभाल का यह बोध मैंने रेने में भी विकसित करने की कोशिश की है और अलीशा में भी करूँगी। वे दुनिया को समझने के दौरान अगर गलतियाँ भी करेंगी तो भी मैं उन्हें जज नहीं करूँगी... हाँ... वे हमेशा मेरे पास लौटकर वापस आ सकें, ये वादा जरूर दोनों से करूँगी।'

वे अपना दायित्व समझती हैं और पूरी शिद्दत से उसे पूरा करने को समय देती हैं। ऐसे में वो 'समाजी' लोग जो आज भी सिंगल मॉम को प्रश्नवाचक दृष्टि से देखते हैं, उनके बारे में सुष्मिता का क्या सोचना है? जवाब में वे कहती हैं- 'सच कहूँ तो फिलहाल मेरे पास किसी और चीज के बारे में सोचने तक का वक्त नहीं है। अरे भई... दो छोटी बेटियों की मम्मी होना आसान नहीं है। फिलहाल तो मैं इन पलों को खूब 'एन्जॉय' कर रही हूँ।'

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं