dharma sangrah
✕

सजा जो भी हो, वो मिले जरूर

Written By WD
Updated: गुरुवार, 15 जनवरी 2009 (15:52 IST)
- निर्मला भुराडि़या

NDND
दिल्ली में मॉल से शॉपिंग कर लौट रही एक लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ। टीवी पर खबर उठी तो साथ ही कई विश्लेषकों की राय भी आने लगी कि ऐसे मामले में अपराधी के साथ क्या सलूक किया जाए। भावनाओं के उफान में कइयों ने यह कहा कि ऐसे आदमी को तो मौत की सजा दे दी जाना चाहिए।

स्वयं महिला एवं बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी भी बलात्कारी को मृत्युदंड की बात कर रही है! बलात्कार सचमुच ऐसा जघन्य कृत्य है कि कोई भी रोष में भरकर यही कहेगा कि अपराधी को इसकी बड़ी से बड़ी सजा मिले और मृत्युदंड ही इसकी अल्टीमेट सजा है।

मगर सवाल यह है कि क्या सीधे मृत्युदंड की घोषणा मामले का हल है? शायद नहीं। क्योंकि अभी जो हालात हैं, उनमें तो असली अपराधी सरेआम फिसल भागता है। यानी पहली व्यवस्था तो यह सुनिश्चित करना है कि अपराधी पकड़ में आ जाए और उसे दंड हो जाए।

  सालों-साल तक औरतें पुलिस और कोर्ट का चक्कर काटें, लोग उपहास और बेशर्मी के साथ उनसे प्रश्न पूछें और समाज उन्हें अछूत-सा व्यवहार दे तो लड़कियाँ अपराधी को सामने ही न ला सकेंगी। उन्हें मृत्युदंड तो क्या किसी भी प्रकार का दंड मिलना ही तब दूर की कौड़ी होगी।      
फिलहाल तो बलात्कार से जुड़ी सामाजिक शर्म और न्याय की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि प्रथम तो ऐसे अपराध दर्ज ही नहीं होते। वे छुपा लिए जाते हैं। इसमें शिकार शर्मसार होता है और अपराधी खींसे निपोरे छुट्टा घूमता है, अगला अपराध करने के लिए।

यदि किसी तरह अपराध दर्ज हो भी जाए तो बलात्कार के शिकार और गवाहों पर तरह-तरह के दबाव अपराधी पक्ष द्वारा बनाए जाते हैं। हाल ही में एक बड़े क्रिकेट खिलाड़ी के सचिव पर बलात्कार का केस दर्ज हुआ था, किंतु अंत में लड़की बयान से मुकर गई।

ऐसे मामले निश्चित ही केस दर्ज करने वाले पर भारी दबाव, गुंडई धमकियों आदि के चलते होते हैं। जब बलात्कारी के लिए सामान्य सजाओं में ही शिकार पर बयान से मुकरने का दबाव इतना होता है, मृत्युदंड का प्रावधान होने पर क्या होगा? तब तो बहुत ही कम बलात्कारी ऐसे होंगे, जो सजा तक पहुँच पाएँगे। अतः बलात्कार के लिए सीधे मृत्युदंड की सजा से ज्यादा आवश्यक है कि न्याय मिलने की प्रक्रिया कम लंबी, कम जटिल बनाई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकार को न्याय अवश्य मिले।

इसमें हमारे समाज की मानसिकता और न्याय व्यवस्था का ढीलापन बाधा न बने। सालों-साल तक औरतें पुलिस और कोर्ट का चक्कर काटें, लोग उपहास और बेशर्मी के साथ उनसे प्रश्न पूछें और समाज उन्हें अछूत-सा व्यवहार दे तो लड़कियाँ अपराधी को सामने ही न ला सकेंगी। उन्हें मृत्युदंड तो क्या किसी भी प्रकार का दंड मिलना ही तब दूर की कौड़ी होगी।

इन्हीं बातों के मद्देनजर सरकार कुछ प्रस्ताव लाई है। जैसे कि; जहाँ तक हो महिला जज प्रकरण को सुने, साक्ष्यों के परीक्षण के पश्चात दो महीने में ट्रायल पूरी हो जाए, केस की जाँच-पड़ताल थाने पर की जाने की बजाय पीड़ित के घर पर महिला पुलिस ऑफिसर के सामने की जाए, पीड़ित से सवाल-जवाब पीड़ित के माता-पिता अथवा किसी समाजसेविका की उपस्थिति में किए जाएँ।

बलात्कार की पीड़ित सिर उठाकर जिए और बलात्कारी दंडित और शर्मसार हो, खुला न घूमे। यह हो पाना हमारी सामाजिक और राजनीतिक इच्छाशक्ति के जरिए ही संभव है।

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति