Daily Horoscope
✕

बदल गया जीने का रंग-ढंग

Written By ND
Updated: गुरुवार, 28 अक्टूबर 2010 (15:18 IST)
ND
पारंपरिक तौर पर माना जाता है कि महिलाएँ अपने दिमाग के दाएँ हिस्से का प्रयोग अधिक करती हैं जो कलात्मकता के लिए जिम्मेदार होता है और पुरुष बाएँ हिस्से का जो तर्कशक्ति के लिए जिम्मेदार होता है लेकिन महिलाओं ने अपने पतियों का भी हिस्सा हथियाकर अपनी जीवनशैली के समीकरणों को पूरी तरह से बदल डाला है।

परंपरा और आधुनिकता के साथ तालमेल बैठाते हुए ये कामकाजी महिलाएँ खुद को चुस्त-दुरस्त रखने से लेकर अपने पहनावे को लेकर भी कहीं अधिक सजग हो चुकी हैं। साड़ी और सूट के साथ बहुतायत में जींस, ट्राउजर, शर्ट, केपरी और ट्यूनिक का दखल उनके वार्डरोब में आसानी से देखा जा सकता है।

साड़ी होती है तो उसे ड्राईक्लीन कराओ, पर वहीं जींस है तो बिना धोए भी दो से तीन बार आसानी से पहनी जा सकती है। मेकअप भी न के बराबर, बस थोड़ी-सी लिपस्टिक लगाई और हाथ में चूड़े की बजाए हल्का-सा ब्रेसलेट पहन लिया। अब इतना ताम-झाम कहाँ कोई करता है। यह सब पहले ही होता था।

खुद को कैरी करने के नए फंडे
यह पहले ही होता था की हैवी मेकअप, भारी-भरकम साड़ियाँ महिलाओं को खूब भाती थीं। फैशन के ट्रेंड बदले और पहनने का सलीका भी। अब कामकाजी महिलाएं कम से कम मेकअप में हल्की पोशाक पहने नजर आती हैं। पूरे दिन दौड़-भाग करनी है तो उसी के अनुरूप उन्होंने अपनी पोशाक का चुनाव किया है।

* साड़ी को छोड़कर फॉर्मल पोशाक को अधिक तरजीह दी है।

* ट्राउजर के साथ लूज शर्ट या कुरते का चलन बढ़ गया है।

* लेंगिग्स के साथ फ्रॉक कुरता जिसके साथ दुपट्टा लेने की भी जरूरत नहीं।

 
ND
* चूड़ा पहनने की बजाए हाथ में हल्का-सा ब्रेसलेट।

* लंबे ईयरिंग्स का चलन अब खत्म हो चुका है, उसकी जगह स्टड्स या छोटी बालियों ने ले ली है।

* गले में हैवी नेकलेस या मंगलसूत्र की जगह पतली चेन या प्रिंसकट डायमंड ने ले ली है।

* बिछुए या टो-रिंग अब स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं। बाजार में इनकी भी बहुत वेरायटी मौजूद हैं।

* स्लैक्स के साथ भी मिक्स-मैच कर आप कुरता पहन सकती हैं।

* अगर आपका काम पूरी तरह से दौड़-भाग का है तो हाई हील को छोड़ फ्लैट स्लीपर का चुनाव करें।

* बाजार में कुरतों के नए ट्रेंड मौजूद हैं जिनमें हॉल्टर में स्मार्ट नेक मौजूद हैं। इनकी खासियत है कि आपको दुपट्टा लेने की कोई जरूरत नहीं।

* हैंड बैग में काला या सफेद रंग हमेशा ही चलता है, साथ ही इसे आप हर तरह की पोशाक के साथ कैरी कर सकती हैं।

* सुहागनों की निशानी बिंदी का ट्रेंड भी अब पूरी तरह से बदल चुका है। बिंदी भी अब पोशाक से मैचिंग लगाई जाती है या बिंदी लगाई ही जाए यह जरूरी भी नहीं।

* नेल पॉलिश में चटख लाल रंग के साथ पोशाक से मेल खाते नेलपेंट भी खूब जमते हैं।

* अपनी पोशाक के साथ कुछ नया करना चाहती हैं तो कुछ ऐसे स्कार्फ खरीद सकती हैं जो सभी पोशाकों पर आसानी से मेल खा जाएं। स्कार्फ को कैरी करने का तरीका भी अलग होना चाहिए जो आपको एक स्मार्ट लुक देगा।

* कई बार हाथ में चूड़ियों की बजाए खूबसूरत घड़ी भी बहुत अच्छी लगती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संविधान की रोशनी में बदल जाता है कलम का दायरा

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा