• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. व्हाट्‍स एप की दुनिया
  4. whats app, corner, bharat , aalas, aankare
Written By

व्हाट्सऐप : भारत में आलस के आंकड़े..

व्हाट्सऐप : भारत में आलस के आंकड़े.. - whats app, corner, bharat , aalas, aankare
भारत में आलस के आंकड़े..  
 
भारत में कुल 22546372 लोग आलसी है..
इनमें से तो कुछ तो इतने आलसी हैं कि
.
.  
उन्होंने अभी ऊपर लिखी संख्या भी नहीं पढ़ी..
.
.
ना मुन्ना ना... अब मत पढ़ ...
 
 
दादी के सिग्नेचर ... 
 
बैंक मैनेजर : - ये क्या अजीब सिग्नेचर है?
.
.  
चिटकू : ये साइन मेरी दादी का है सर... 
बैंक मैनेजर : इतना अजीब साइन क्यों करती हैं वो? क्या नाम है उनका ?
.
चिटकू : जलेबी बाई...
                                                                                   अगले पेज पर कुत्ते की जात ... 
कुत्ते की जात ...
 
एक आदमी होशयारी झाड़ रहा था ... 
लोहा लोहे को काटता है और हीरा हीरे को  ... 
.
.
तभी पीछे से एक कुता आया और उसे काट लिया ...  
 
तानों से परेशान ... 
 
घरवाली के ताने जब हद
से बाहर हो जाये तो
तत्काल जूता उठाएं 
.
.
 
पहनें और घर से बाहर निकल जायें .. 
                                                                             अगले पेज पर पत्नी की पहचान ... 
पत्नी की पहचान ... 
 
फौजी: सारे दुश्मन हमसे डरते हैं और हम बीवी से ..  
मोची: मैं जूतों की मरम्मत करता हूं और बीवी मेरी .. 
टीचर: मैं कॉलेज में लैक्चर देता हूं और घर में बीवी से सुनता हूं .. 
ऑफिसर: मैं ऑफिस में बॉस हूं और घर में बीवी का नौकर .. 
जज: मैं कोर्ट में फैसला सुनाता हूं और घर में इंसाफ के लिए तरसता हूं ..  
दुकानदार : मैं दुनिया को बनाता हूं, फिर घर में पत्नी मुझे बनाती है .. 
डॉक्टर : मैं दुनिया को ठीक करता हूं और घर में बीवी मुझे ठीक करती है ..
फेसबुकिया : मैं दुनिया को पकाता हूं  और घर में बीवी मुझे पकाती है .. 
अकाउंटेंट : मैं दुनिया का हिसाब रखता हूँ और बीवी मेरा हिसाब बराबर करती है ..
.
फैसला आपके हाथ में है.. कुंवारे रहो खुश रहो,  नो वाइफ इजी लाइफ.. 
जो शादी कर चुके हैं उनके लिए हमें खेद है परंतु निराश न हों.. 
जो शादी कर चुके हैं वो सब्र करें ..