ramcharitmanas
✕

क्या कोरोना वायरस के चलते पूरे भारत में होने वाला है Lockdown...जानिए सच...

Updated: सोमवार, 16 मार्च 2020 (12:57 IST)
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई राज्यों में एहतियातन स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल, सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। इस बीच व्हाट्सऐप पर वायरल एक ऑडियो क्लिप ने लोगों में दहशत फैला दी है। इस ऑडियो क्लिप में दावा किया जा रहा है कि देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पूरे भारत को अगले 5 दिनों में लॉकडाउन कर दिया जाएगा। साथ ही, यह सलाह भी दी जा रही है कि खाने-पीने के सभी जरूरी सामान अपने घरों में इकट्ठा कर लें क्योंकि कोरोना वायरस के कारण किराने की दुकानें अगले कुछ दिनों में खाली हो जाएंगी और सभी खाद्य उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित होगी।
 
क्या है वायरल ऑडियो में-
 
वायरल ऑडियो क्लिप में एक लड़की दावा करती है कि उसके पिता आर्मी में डॉक्टर हैं और उसके पिता ने ही इस बात की पुष्टि की है कि पूरे देश में अगले हफ्ते लॉकडाउन किया जाएगा। लड़की अपने पिता का हवाला देते हुए कहती है कि सेना के सभी अस्पताल अब स्वास्थ्य मंत्रालय के सीधे संपर्क में हैं और अब उन्हें हर जगह क्‍वारेंटाइन सेंटर बनाने का आदेश दिया गया है, ताकि अगले 5 दिनों में देशभर में लॉकडाउन किया जा सके। लड़की ने यह भी दावा किया है कि 15 अप्रैल तक यह लॉकडाउन रहेगा।
 
क्या है सच- 
 
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो के ऑफिशियल फैक्ट चेकिंग ट्विटर हैंडल ने भारत में लॉकडाउन के दावे को खारिज करते हुए वायरल क्लिप को 'डराने वाला' बताया है।
 
न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी इंडियन आर्मी के एक सूत्र के हवाले से बताया है कि दहशत पैदा करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में फेक ऑडियो शेयर किए जा रहे हैं।
 
हालांकि, यह बात सही है कि जानलेवा कोरोना वायरस से निपटने के लिए इंडियन आर्मी की तरफ से देश के अलग-अलग हिस्‍सों में 1500 लोगों के लिए क्‍वारेंटाइन सेंटर्स विकसित किए जा रहे हैं। कई मीडिया हाउस ने इस खबर को प्रकाशित किया है।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि कोरोना वायरस के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन होने की खबर फर्जी है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख