biodatamaker

क्या वाकई पुरुषों के वीर्य से खत्म हो सकता है कोरोना, जानिए वायरल दावे का सच...

Updated: सोमवार, 18 मई 2020 (13:32 IST)
पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, कोरोना वायरस से छुटकारा पाने के लिए कुल आठ वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो के जरिये दावा किया जा रहा है कि पुरुषों के वीर्य से कोरोना वायरस को खत्म किया जा सकता है।

क्या है वायरल-

वायरल वीडियो में फिलीपिंस के ‘डॉक्टर’ Anacleto Belleza Millendez ने साल 2016 के एक अध्ययन का हवाला देते हुए दावा किया है कि पुरुषों के वीर्य में शुक्राणु होते हैं। ये शुक्राणु एक तरह के अमीनो एसिड हैं जो वायरस रोगाणुओं को खत्म कर सकते हैं। इसलिए कोरोना को खत्म करने के लिए वीर्य का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि वीर्य का उपयोग कैसे करना है। उन्होंने बताया कि वीर्य को निगला जा सकता है या हैंड सैनिटाइजर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बशर्ते, वीर्य साफ हो।

क्या है सच-

वायरल दावा झूठा है। 2016 के अध्ययन के लेखकों ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि यह दावा ‘हास्यास्पद’ है और उनके निष्कर्षों का कोविड-19 से कोई संबंध नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक COVID-19 का फिलहाल कोई इलाज नहीं है।

बता दें, महामारी कोरोना वायरस से देश भर में अब तक 96,169 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि इस बीमारी से 3029 लोगों की मौत हो चुकी है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

LIVE: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

मनोज जरांगे ने 20 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार को दिया 90 दिनों का अल्टीमेटम

Top News 17 September: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, NSE IPO खुलेगा; EPFO की वेतन सीमा 25,000 रुपए

अगला लेख