Bhai Dooj
✕

Fact Check: 26 वर्ष से अधिक उम्र के लोग नहीं बन पाएंगे IAS-IPS अफसर, UPSC कर रही नियमों में बदलाव? जानिए सच

Published: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (11:45 IST)
सोशल मीडिया पर एक न्यूजपेपर की क्लिपिंग वायरल हो रही है, जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि IAS, IPS परीक्षा के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 कर दी गई है। यानी कि 26 साल की उम्र के बाद IAS, IPS के लिए परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
 
क्या है वायरल-
 
वायरल खबर में कहा जा रहा है कि संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा को लेकर नियमों में बदलाव करने जा रहा है। दावा है कि यूपीएससी सिविल की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की अधिकतम उम्र 32 से घटाकर 26 वर्ष करने का विचार कर रही है। हालांकि, ये बदलाव केवल सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए हो रहा है। वायरल पोस्ट में ये भी का जा रहा है कि यूपीएससी नौजवान अधिकारी चाहती है।
 
क्या है सच-
 
भारत सरकार की पीआईबी ने वायरल दावे का खंडन किया है। पीआईबी फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से बताया गया कि सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए यूपीएससी सिविल परीक्षा देने की अधिकतम उम्र 32 वर्ष से घटकर 26 वर्ष करने का दावा फर्जी है। यूपीएससी द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

<

दावा: एक न्यूज़ आर्टिकल में यह दावा किया जा रहा कि सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए यूपीएससी सिविल परीक्षा देने की अधिकतम उम्र 32 वर्ष से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है। #PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है। यूपीएससी द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। pic.twitter.com/5SdBNF7KSz

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) October 19, 2020 >

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अगला लेख