ramcharitmanas

क्या लॉकडाउन के दौरान भूख से हुई इस रिक्शा चालक की मौत, सच जानकर आप सिर पकड़ लेंगे!

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (13:11 IST)
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के चलते लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग राशन की किल्लत से भी परेशान हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक रिक्शा चालक रिक्शे से लटका हुआ नजर आ रहा है। दावा है कि लॉकडाउन में भूख के कारण इस रिक्शा चालक की मौत हो गई।

वायरल पोस्ट देखें-

फेसबुक यूजर औसफ अहमद फारुकी ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मैंने पहले ही कहा था साहब, कोरोना क्या है, भूख से मर जाएंगे पहले'। इस पोस्ट को अब तक 20 हजार बार शेयर किया जा चुका है।

क्या है सच-

औसफ अहमद फारुकी की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा है कि यह तस्वीर पुरानी है और तस्वीर में दिख रहा रिक्शे वाला शराब के नशे में है।

फिर हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें यही तस्वीर ब्लॉगिंग व सोशल मीडिया वेबसाइट Steemit पर मिली। रितुपर्णा घोष नामक यूजर ने यह तस्वीर तीन साल पहले अपलोड की थी। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था- शराब पीने के बाद कुछ इस तरह सोया यह रिक्शाचालक।

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि वायरल तस्वीर तीन साल पुरानी है और इसका कोरोना वायरस या लॉकडाउन से कोई लेना-देना नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख