ramcharitmanas
✕

क्या कोरोना वायरस को लेकर रामचरितमानस में दी गई थी चेतावनी...जानिए सच...

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (14:02 IST)
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। दावा है कि कोरोना वायरस के बारे में रामचरितमानस में पहले से ही चेतावनी दे दी गई थी। इस दावे के साथ रामचरितमानस का दोहा भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
 
क्या है वायरल-
 
यूजर्स लिख रहे हैं- ‘रामायण के दोहा नंबर 120 में लिखा है जब पृथ्वी पर निंदा बढ़ जाएगी पाप बढ़ जाएंगे तब चमगादर अवतरित होंगे और चारों तरफ उनसे संबंधित बीमारी फैल जाएंगी और लोग मरेंगे और दोहा नंबर 121 में लिखा है की एक बीमारी जिसमें नर मरेंगे उसकी सिर्फ एक दवा है प्रभु भजन दान और समाधि में रहना यानी लोक डाउन।’
 
क्या है सच-
 
हमने वायरल दावे को लेकर धर्मग्रंथों के जानकार और हमारे सहयोगी अनिरुद्ध जोशी से बात की, तो उन्होंने बताया कि वायरल दावा पूरी तरह से गलत है। लोग इन दोहों का गलत अर्थ निकाल रहे हैं। अनिरुद्ध ने कहा, 'पहली बात तो यह है कि वह रामायण का दोहा नहीं है बल्कि रामचरितमानस की चौपाई है, जिसका भावार्थ है कि जो मूर्ख मनुष्य सब की निंदा करते हैं, वे चमगादड़ होकर जन्म लेते हैं।'
 
इससे पहले भी अफवाह फैली थी कि रामचरितमानस के बालकांड में बाल निकल रहा है और इस बाल से कोरोना के इलाज किया जा रहा है। इसका फैक्ट चेक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया है कि रामचरित मानस में कोरोना वायरस का कोई जिक्र नहीं आया है, वायरल दावा फेक है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

अगला लेख