dharma sangrah
✕

क्या CAA के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़की को मां ने जड़ा थप्पड़...जानिए वायरल वीडियो का सच...

Published: शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (12:51 IST)
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़के-लड़कियों का एक ग्रुप सड़क पर तालियां बजाकर डांस कर रहा है, तभी अचानक एक महिला आती है और एक लड़की को थप्पड़ मार देती है। दावा किया जा रहा है कि एंटी-CAA प्रदर्शन में शामिल होने से नाराज मां ने अपनी बेटी को थप्पड़ जड़ दिया।
 
क्या है वायरल-
 
ट्विटर अकाउंट @swamisaranamm ने 23 सेकंड के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- जब एक CAA-NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही लड़की की मुलाकात अपनी मां से हुई।

<

When a #CAA_NRCProtests porali meets her mom in battle ground

போடு ஒய்யால pic.twitter.com/swr9K1QGdO

— Subash இனி® (@swamisaranamm) January 11, 2020 >
इस वीडियो को एक हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया है और ढ़ाई हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
 
यह वीडियो ट्विटर ही नहीं फेसबुक पर इसी प्रकार के दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।
 
क्या है सच- 
 
हमने ‘Mother slaps daughter’ कीवर्ड की मदद से इंटरनेट पर सर्च किया तो हमें यह वीडियो यूट्यूब पर मिला, जिसे 2016 में अपलोड किया गया था। इसका टाइटल था- ‘Caught on Cam: Mother slaps daughter for dancing in flash mob in Kerala’।
 
हमने इस खबर को इंटरनेट पर सर्च किया, तो हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिली। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना केरल के कुन्नूर जिले के पयानूर बस स्टैंड की है। लड़की को थप्पड़ मारने वाली महिला उसकी मां थी जो बेटी को क्लास बंक कर दोस्तों के साथ डांस करते देख नाराज हो गई थी।
 
वेबदुनिया की पड़ताल में पया गया है कि वायरल वीडियो चार साल पुराना है। इसका CAA-NRC के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शनों से कोई लेना-देना नहीं है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख