sawan somwar

ट्रेन के बेडरोल से निकला सांप, दहशत में आए यात्री

Published: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (12:46 IST)
हम आए दिन भारतीय रेलवे की लापरवाही के किस्से सुनते रहते हैं। अब ताजा मामला मध्य प्रदेश का है। जबलपुर से चलकर निजामुद्दीन को जाने वाली एमपी संपर्क क्रांति के कोच में सांप निकलने से यात्री दहशत में आ गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार रात अपने निर्धारित समय से जबलपुर से रवाना हुई। ट्रेन शनिवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां से ए-2 कोच के बर्थ नंबर 42 के लिए एक यात्री सवार हुए। उन्होंने जैसे ही अपना बेडरोल खोला, तो उसमें सांप निकल आया। यह देखते ही वे चीख पड़े। आवाज सुनकर आसपास के यात्री जाग गए।

ट्रेन में सांप आने की खबर आग की तरह फैल गई और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। कोच में भगदड़ मच गई। कुछ यात्री डरकर दूसरे कोच में चले गए।

बाद में कोच अटेंडेंट को बुलाया गया और सांप को कोच से बाहर करवाया गया । कोच अटेंडेंट ने इसकी शिकायत पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर को की है।

इस बारे में पश्चिम मध्य रेलवे (जबलपुर) के एडीआरएम ए. मुखो पहाड़िया का कहना है कि ट्रेन की सफाई जबलपुर यार्ड में होती है। यहीं से सांप ट्रेन के अंदर घुसकर बेडरोल में छिप गया होगा। हमने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख