Hanuman Chalisa
✕

Fact Check: किसानों पर लाठीचार्ज करने के बाद रोने लगा पुलिसकर्मी? जानिए सच

Published: सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (11:48 IST)
सोशल मीडिया पर एक रोते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी को कहते सुना जा सकता है “हमको नहीं चाहिए नौकरी, हमने बहुत कर ली नौकरी। अब हम सरकार से क्षमा मांगते हैं, अब हमें नौकरी नहीं चाहिए। लाठीचार्ज करवा दिए।” वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह दिल्ली पुलिस का जवान है, जो किसानों पर लाठीचार्ज करने के बाद रोने लगा और नौकरी छोड़ने का निवेदन कर रहा है।

क्या है सच-

फेसबुक पर ‘ਲੋਕ ਰੰਗ -Lok Rang’ नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “सैनिक ने कहा, “हम यह नौकरी नहीं चाहते हैं। हमें किसानों, मजदूरों और हमारे माता-पिता पर लाठीचार्ज करना पड़ा। कृपया शेयर करें। भक्तों को विश्वास नहीं होगा, लेकिन उन्हें इसे देखना चाहिए।”

क्या है सच-

हमने InVID टूल की मदद से वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स निकाले और फिर उन्हें गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें The Followup नाम के यूट्यूब चैनल का एक वीडियो मिला। वीडियो को 18 सितंबर 2020 को अपलोड किया गया था। गौरतलब है कि किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई 26 जनवरी 2021 को हुई थी।

वीडियो के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा था, “लाठीचार्ज के बाद गुस्से में हैं आंदोलनरत सहायक पुलिसकर्मी, सुनिये! क्या बोल रहे हैं।”



वीडियो के मुताबिक, ये वीडियो झारखंड में हुए सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन का है। जहां आंदोलनकारी मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहे थे। उस दौरान सरकार के आदेश पर उन पर लाठीचार्ज करवाया गया।

वेबदुनिया की पड़ताल में वायरल दावा फर्जी निकला। यह वीडियो दिल्ली का नहीं, बल्कि झारखंड का है। इसका किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख