Daily Horoscope

Fact Check: क्या WHO ने कहा ‘कोरोना महामारी नहीं, क्वारंटीन और सोशल डिस्टेंसिंग की भी जरूरत नहीं’ जानिए सच

Published: शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (19:18 IST)
दुनिया भर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर देखने को मिल रही है, जिसके बाद कई यूरोपीय देशों में दोबारा लॉकडाउन लग चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस को महामारी बताने वाली विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अब अपनी ही बात से यू-टर्न ले लिया है।

क्या है वायरल-

एक कॉन्फ्रेंस के वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं- “WHO ने पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया है। अब WHO का कहना है कि कोरोना मरीजों को आईसोलेट या क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग की भी अब कोई जरूरत नहीं है। कोरोना मरीज से संक्रमण नहीं फैलता है।”

वीडियो में वक्ता दावा कर रहे हैं कि कोरोना वायरस महामारी नहीं है। सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये लोग WHO के अधिकारी हैं।

क्या है सच-

भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल हो रहे दावे का खंडन किया है। PIB फैक्ट चेक के ट्विटर हैंडल से लिखा गया है कि कोरोनावायरस एक संक्रामक रोग है इसलिए मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए।

इंटरनेट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिससे पुष्टि होती हो कि WHO ने कोरोना को अब महामारी मानने से इनकार कर दिया है। WHO की ऑफिशियल वेबसाइट पर अभी भी कोविड-19 के नीचे Pandemic लिखा हुआ है।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें World Doctor Alliance की वेबसाइट मिली। इस वेबसाइट पर हमें वह वीडियो भी मिल गया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना महामारी नहीं है। इसी वीडियो को WHO का बताकर अब शेयर किया जा रहा है।

वेबसाइट पर दिए गए संगठन के परिचय से ही पता चलता है कि World Doctor Alliance एक स्वतंत्र संगठन है। ये WHO से मान्यता प्राप्त नहीं है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख