sawan somwar

क्या रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने वाकई में कहा- प्रधानमंत्री चोर है...जानिए सच...

Updated: सोमवार, 7 जनवरी 2019 (15:41 IST)
राफेल विमान सौदे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और कांग्रेस पिछले कई महीनों से आमने-सामने हैं। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने 4 जनवरी को राफेल सौदे पर कांग्रेस के आरोपों पर जवाब देते हुए संसद में 2 घंटे का भाषण दिया था। इसी भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर अब काफी शेयर किया जा रहा है। महज 5 सेकंड के इस वीडियो में निर्मला सीतारमण ‘प्रधानमंत्री चोर है’ कहते हुए सुनाई दे रही हैं।

वायरल पोस्ट में क्या है?

‘With Rahul Gandhi’, ‘Viral Story Insight’, ‘Abu Taleb Khan Page’ जैसे फेसबुक पेजों और कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा- ‘आज संसद में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने कहा प्रधानमंत्री चोर है’। वायरल वीडियो में आप सुन सकते हैं कि निर्मला सीतारमण कह रही हैं- ‘रक्षा मंत्री झूठ बोल रही हैं, प्रधानमंत्री चोर है’। 



सच क्या है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जनवरी को अपने ट्विटर हैंडल से निर्मला सीतारमण के भाषण का एक हिस्सा ट्वीट किया। वीडियो ट्वीट करते लिए उन्होंने लिखा- संसद में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण ने राफेल को लेकर झूठे अभियान की पोल खोल दी। जरूर देखें!’

इस वीडियो में निर्मला सीतारमण राफेल सौदे पर राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे रही हैं। वीडियो में 6:38 मिनट पर सीतारमण कहती हैं, ‘मुझे झूठी कहा गया, माफी चाहती हूं यह असंसदीय भाषा है। मैंने सुना था- रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण झूठ बोल रही हैं। हालांकि, अब इन शब्दों को हटा दिया गया है लेकिन यह बोला गया। और अब, रक्षामंत्री झूठ बोल रही है, प्रधानमंत्री चोर है, यह भी इस संसद में बोला गया। प्रधानमंत्री झूठे हैं, ये भी इधर बोला गया मैडम।’

हमने अपनी पड़ताल में पाया है कि निर्मला सीतारमण का ‘प्रधानमंत्री चोर है’ कहने वाला वीडियो भ्रामक है और वह असल में कांग्रेस की आलोचना कर रही थीं।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख