ramcharitmanas

Fact Check: नई शिक्षा नीति के तहत नहीं होंगी 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं? जानिए सच

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (10:18 IST)
केंद्र सरकार ने बीते साल नई शिक्षा नीति को मंजूरी दी है। करीब 34 साल बाद आई शिक्षा नीति में स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नई शिक्षा नीति को लेकर सोशल मीडिया पर अब एक मैसेज वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत सिर्फ 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कोई प्रावधान नहीं होगा।

क्या है वायरल मैसेज में-

मैसेज में लिखा गया है- ‘कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति को हरी झंडी दे दी है। 30 साल बाद शिक्षा नीति में बदलाव किया है। नई शिक्षा नीति की उल्लेखनीय बातें सरल तरीके की इस प्रकार हैं:- केवल 12वीं क्लास में होगा बोर्ड, 10वीं बोर्ड खत्म, एमफिल भी होगा बंद। अब सिर्फ 12वीं में बोर्ड परीक्षा देनी होगी। जबकि इससे पहले 10वीं बोर्ड की परीक्षा अनिवार्य होती थी, जो अब नहीं होगी। 10वीं में एग्जाम नहीं होंगे। सरकारी, निजी, डीम्ड सभी संस्थानों के लिए होंगे समान नियम। आदेशानुसार- माननीय शिक्षा मंत्री, भारत सरकार।’

क्या है सच-

केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करने वाले PIB फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्वीट कर इस फेक खबर के बारे में लोगों को जागरुक किया है।

PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट में लिखा है- “एक मैसेज में दावा किया गया है कि नई शिक्षा नीति के अनुसार अब केवल 12वी कक्षा में बोर्ड की परीक्षाएँ होंगी और 10वी कक्षा में बोर्ड परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं होगा। यह दावा फर्जी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।” इसके साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने नई शिक्षा नीति 2020 की पीडीएफ फाइल भी शेयर की है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

GPS से होगी गन्ना ढुलाई की लाइव ट्रैकिंग, 24 घंटे में चीनी मिल पहुंचेगा गन्ना, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल बदलाव

अगला लेख