Hanuman Chalisa

Fact Check: क्या खान सर ने दिव्या मैम से की है शादी? क्या है वायरल दावे की सच्चाई?

कौन हैं ये दिव्या मैम और क्या इस दावे में कोई सच्चाई है?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 7 जून 2025 (14:46 IST)
Khan Sir marriage fact check : पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर की शादी की खबर इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में हुए उनके रिसेप्शन के दौरान घूंघट में उनकी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों के साथ ही एक दावा भी तेजी से फैल रहा है कि खान सर ने दिव्या मैम से शादी की है। कौन हैंये दिव्या मैम और क्या इस दावे में कोई सच्चाई है? आइए जानते हैं इस वायरल खबर का पूरा सच।

 
कौन हैं दिव्या मैम?
सोशल मीडिया पर जिन दिव्यां मैम की बात हो रही है, उनका असली नाम दिव्या त्रिपाठी है। वे एक टीचर, एडवोकेट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या त्रिपाठी का जन्म 26 जुलाई 1996 को कोलकाता में हुआ था। अभी उनकी शादी नहीं हुई है और वे ऑनलाइन टीचिंग के लिए पूरे देश में काफी मशहूर हैं। उनके फेसबुक प्रोफाइल के अनुसार, वह कोलकाता हाईकोर्ट में वकील भी हैं और Wifistudy, Unacademy, और ICICI Bank जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं।
 
ALSO READ: खान सर ने शादी में लिया दहेज, लिस्ट देख लोग कह रहे हैं 'ये बातें'!
 
क्यों वायरल हो रही हैं दिव्या मैम?
खान सर की शादी के बाद दिव्या मैम से जुड़े पुराने क्लिप्स एक बार फिर से वायरल हो रहे हैं। ऑनलाइन कोचिंग के दौरान, दिव्या मैम को अक्सर उनके छात्रों से उनकी खूबसूरती, पर्सनल लाइफ से जुड़े मजेदार कमेंट्स मिलते थे। कई बार दिव्या मैम से उनके छात्र खान सर से जुड़े चटपटे सवाल भी पूछते थे जिन्हें दिव्या मैम क्लास में पढ़कर सुनाती थीं और खुशनुमा अंदाज में उनके जवाब भी देती थीं। उनके ये मजेदार क्लिप्स अब फिर से चर्चा में हैं, जिससे लोगों को यह भ्रम हो रहा है कि शायद दिव्या मैम ही खान सर की पत्नी हैं।

क्या है वायरल दावे की सच्चाई?
वायरल हो रहा दावा कि खान सर ने दिव्या मैम से शादी की है, पूरी तरह गलत और भ्रामक है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और फैक्ट चेक के अनुसार, खान सर ने दिव्या मैम से शादी नहीं की है। उनकी पत्नी का नाम ऐमन सिद्दीक़ी है, जिन्हें 'एएस खान' के नाम से भी जाना जाता है। वे सिवान जिले की रहने वाली हैं और खान सर से उनकी दूर की रिश्तेदारी भी बताई जा रही है। उनकी शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई है।

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए थे। रिसेप्शन में खान सर की पत्नी घूंघट में नजर आई थीं, जिसके बारे में खान सर ने कहा था कि यह उनके गांव की परंपरा है। सोशल मीडिया पर खान सर और दिव्या मैम की शादी का दावा एक अफवाह है। खान सर ने दिव्या मैम से शादी नहीं की है, बल्कि उनकी पत्नी का नाम ऐमन सिद्दीक़ी है। दिव्या मैम के पुराने मजेदार वीडियो क्लिप्स को खान सर की शादी से जोड़कर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। इसलिए, किसी भी वायरल दावे पर आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना बेहद ज़रूरी है।

 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख