dharma sangrah
✕

Fact Check: क्या कपिल देव ने कहा ‘अमित शाह के बेटे के दबाव में किसानों के खिलाफ ट्वीट कर रहे भारतीय क्रिकेटर्स’? जानिए सच

Updated: बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (12:39 IST)
किसान आंदोलन पर पॉप सिंगर रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों ने भारत की एकता को लेकर ट्वीट किया था। इसी बीच कपिल देव का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कपिल देव ने कहा है कि अमित शाह के बेटे जय शाह के दबाव में भारतीय खिलाड़ी किसानों के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं।

फेसबुक पर भी इसी तरह के दावे किए जा रहे हैं।

क्या है सच-

कपिल देव के वायरल बयान की पड़ताल करते हुए हमने सबसे पहले उनके ट्विटर अकाउंट को खंगाला, लेकिन हमें उनके अकाउंट पर ऐसा कोई ट्वीट नहीं मिला। हालांकि, उनके ट्विटर अकाउंट पर किसान आंदोलन से जुड़ा एक ट्वीट मिला। ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ‘मैं अपने देश भारत से प्यार करता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि किसानों और सरकार के बीच चल रहा विवाद जल्द से जल्द खत्म हो जाए। एक्सपर्ट को फैसला लेने दें, ये बात साफ है कि देश सबसे पहले है।’

पड़ताल आगे बढ़ाते हुए हमने इंटरनेट पर कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया, लेकिन हमें ऐसी कोई भी मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें कपिल देव के वायरल बयान का जिक्र हो। अगर उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया होता तो मीडियो उसे रिपोर्ट जरूर करती।

वेबदुनिया की पड़ताल में कपिल देव का वायरल बयान फर्जी निकला। उन्होंने यह नहीं कहा कि अमित शाह के बेटे के दबाव के चलते भारतीय खिलाड़ी किसानों के खिलाफ बयान दे रहे हैं। बल्कि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि किसानों से जुड़ा मुद्दा जल्द सुलझ जाए।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख